Video: कानपुर पुलिस की हरकत कैमरे में कैद, महिला को कमरे में किया बंद और बेरहमी से पीटा

कानपुर के सब-इंस्पेक्टर का एक महिला को कमरे में बंद करके पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। कमरे के बाहर मौजूद लोग पुलिसकर्मी पर चिल्ला रहे हैं और कह रहे हैं कि कमरा अंदर से क्यों बंद कर रखा है, इसे खोलो।

kanpur police viral video

Kanpur Police viral video: उत्तर प्रदेश कानपुर के पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तजी से वायरल हो रहा है। कानपुर के ककवन थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाली घटना में एक पुलिसकर्मी एक महिला को कमरे में अंदर से बंद करके पीटता नजर आ रहा है। कानपुर पुलिस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिस सब-इंस्पेक्टर है। महिला की पिटाई और मारपीट के वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है।

वीडियो में सुना जा सकता है कमरे के बाहर मौजूद लोग पुलिसकर्मी पर चिल्ला रहे हैं और उससे दरवाजा खोलने के लिए कह रहे हैं। इस दौरान महिला खुद को बचाने के लिए मदद की गुहार लगाती नजर आ रही हैं। वीडियो में लोग चिल्लाते हुए सुनाई दे रहे हैं, 'दरवाजा क्यों बंद कर रखा है, इसे क्या कर रहे हो। कमरे के अंदर से महिला कहती है, ''वह मुझे पीट रहा है, प्रताड़ित कर रहा है।''

इस बीच जैसे ही पुलिस वाले को पता चलता है कि उसकी इस हरकत का वीडियो बनाया जा रहा है तो वह कहने लगता है, ''आप लोग पुलिस के साथ सही काम नहीं कर रहे हैं, आप जो भी कर रहे हैं वह गलत है।'' पुलिस वाले ने अपनी हरकत का बचाव करने की कोशिश की। वीडियो बनने के बावजूद भी पुलिस वाले ने महिला को नहीं छोड़ा।

समाजवादी पार्टी ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ''कानपुर पुलिस की एक और शर्मनाक करतूत! ककवन थाना क्षेत्र में सब इंस्पेक्टर युवती से कर रहा अभद्रता, जान से मारने का कर रहा प्रयास। रोजाना योगी सरकार की पुलिस की बर्बरता की घटनाएं आ रही सामने, मुख्यमंत्री मौन। मामले की हो जांच, आरोपी पुलिसकर्मी पर हो कार्रवाई!''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+