Kanpur News: गांव में गूगल मैप सर्वे टीम को चोर समझ बैठे ग्रामीण, घेरकर कर दी पिटाई, जानें फिर क्या हुआ?

Kanpur News: कानपुर के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब सर्वे के लिए आई गूगल मैप टीम को ग्रामीणों ने चोर समझ लिया। भीड़ ने गाड़ी रोककर कर्मचारियों से पूछताछ की और जवाब न मिलने पर हंगामा खड़ा कर दिया।

घटना कानुपर जनपद के साढ़ थाना क्षेत्र के महोलिया गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां पर टीम कार से सर्वे कर रही थी। ग्रामीणों को शक हुआ कि युवक चोरी करने पहुंचे हैं। उसके बाद कुछ लोगों ने उनको रोक लिया।

kanpur news google map survey

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों गांव में लगातार चोरी की वारदातें हुई हैं। इसी वजह से उन्हें गाड़ी पर शक हुआ। जब उन्होंने युवकों को मोबाइल और कैमरे से तस्वीरें लेते देखा तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और फिर मारपीट करने लगे।

पुलिस ने कराया लोगों को शांत

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने आक्रोशित भीड़ को शांत कराया और गूगल मैप कर्मचारियों को भीड़ के बची से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को भी समझाया और ऐसे किसी मामले में शिकायत की बात कही।

इस बारे में थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों से पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि टीम टेक महिंद्रा कंपनी के प्रोजेक्ट के तहत गूगल मैप के लिए डेटा इकट्ठा कर रही थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

गलतफहमी के चलते ग्रामीणों ने की पिटाई

इस बारे में गांव के कुछ लोगों ने मीडिया कर्मियों को बताया कि गांव के साथ ही आसपास के गावों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। कार से पहुंचे लोग फोटो वीडियो बना रहे थे पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिए।

वहीं गांव के बुजुर्गों ने भी बताया कि अगर कंपनी की तरफ से पहले सही जानकारी दी जाती तो मारपीट न होती। लोगों को यह पता नहीं था कि यह तकनीकी काम है और तस्वीरें सिर्फ नक्शे के लिए खींची जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+