'गदर टू' को लेकर मचा ऐसा गदर, सिनेमाहॉल में फिल्म देखने पहुंचे लोगों की जमकर हुई कुटाई
Kanpur Gadar 2 news: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' को लेकर वाकई में गदर मचा हुआ है। लोग देश के कोने-कोने से गदर 2 देखने सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। इस कड़ी में कानपुर में भी लोग गदर 2 देखने पहुंचे। लेकिन गदर 2 का मजा लेने की बजाय लोगों को सिनेमाघर में फिल्म देखने जाना ही भारी पड़ गया।
एसी खराब होने से परेशान हुए लोग
दरअसल, कानपुर के सिनेमाहॉल में 'गदर 2' फिल्म देखने लोग पहुंचे तो यहां एसी ही खराब हो गया। ऐसे में गर्मी के मारे लोगोंं का बुरा हाल होने लगा। इसकी शिकायत उन्होंने संचालकों से की। कुछ देर इंतजार करने के बाद भी एसी ठीक ना हुआ।

पैसे वापस मांगने लगे लोग
इसके बाद लोग फिल्म के टिकट का पैसों की वापसी की बात करने लगे। फिल्म देखने पहुंचे सारे लोग अपना पैसा वापस मांगने लगे। कुछ लोगों की बाउंसर्स से हाथापाई भी होने लगी। इस बीच पैसा वापस मांग रहे लोगों को बाउंसर्स संभालने लगे और संभालते-संभालते भीड़ की पिटाई भी बाउंसर्स ने कर डाली।
पुलिस को दी गई सूचना
इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना दिया, जो अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी घटना की जानकारी फिर पुलिस को दी गई, तब जाकर मामला शांत हुआ। इस पूरी घटना को लेकर मॉल प्रशासन ने कहा कि दो युवकों ने आधे घंटे की फिल्म देखने के बाद एसी में कुछ खराबी होने की शिकायत की। पीवीआर की टीम ने इनके पैसे भी वापस कर दिए लेकिन पैसे वापस लेने के बाद भी वे फिल्म देखने की जिद करने लगे। इसके बाद ही मार-पिटाई भी शुरू हुई।
मुश्किल से शांत हुआ मामला
पुलिस को मौके पर इस पूरे मसले की सूचना दे दी गई । इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबको शांत कराया।












Click it and Unblock the Notifications