न्यूजीलैंड की टीम बनी भगवाधारी, कानपुर में 'योगी' लिखे अंगौछा से किया गया स्वागत

कानपुर। उत्तर प्रदेश में भगवा रंग का जादू अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट भी चढ़ता नजर आ रहा है। इसका नजारा कानपुर में देखने को मिला जंहा 29 तारीख को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच के लिए खिलाड़ी जब होटल लैंडमार्क पहुंचे तो उनका स्वागत भगवा अंगौछे से किया गया। सबसे बड़ी बात तो यह रही कि भगवा अंगौछे पर योगी का नाम लिखा हुआ था। समाजवादी पार्टी अब इसको मुद्दा बनाकर सियासी पिच पर बैटिंग करने की तैयारी कर रही है।

 New Zealand Team welcomed with Saffron Angouacha

26 तारीख को जब भारत और न्यूजीलैंड की टीम कानपुर के होटल लैंडमार्क पहुंची तो उनका स्वागत जिस भगवा अगौंछे से किया गया। उस पर योगी का नाम लिखा हुआ था। समाजवादी पार्टी ने इसको मुद्दा बनाकर सियासी पिच पर बैटिंग करने का मन बना लिया। सपा विधायक इरफान सोलंकी ने राष्ट्रपति के नाम लिखा ज्ञापन एडीएम कानपुर को दिया है।

 New Zealand Team welcomed with Saffron Angouacha

सपा विधायक का कहना है की टीम इंडिया देश के लिए खेलती है उस पर किसी पार्टी का प्रचार प्रसार करने को लेकर भगवा अगौछे देना गलत है और सपा इसकी निंदा करती है। बीजेपी ने दो राज्यों में आचार संहिता लागू होने के बाद यह काम किया है इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी।

ये भी देखें- 'बीजेपी नेता ने कहा साथ चलो सैलरी बढ़वा दूंगा, फिर गाड़ी के अंदर ले जाकर कर दिया रेप'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+