कानपुर में पत्नी ने पति को तलाक देकर मौसेरी बहन से कर ली शादी, बोली कानून साथ है कुछ नहीं बिगाड़ सकते

कानपुर। कानपुर में कोतवाली क्षेत्र के सरसैया घाट निवासी एक युवक एसपी प्रदुम्न सिंह के कार्यालय पहुंचा। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि पत्नी ने अपनी सगी मौसेरी बहन के साथ मंदिर में जाकर सात फेरे ले लिए हैं। दोनों शादी रचाने के बाद घर आए और मेरे माता-पिता से आर्शीवाद मांग उन्हें पूरे प्रकरण की जानकारी देकर चली गईं। पिता ने मुझे फोनकर घर बुलाया और पत्नी के कदम के बारे में बताया। मैं भागकर पत्नी की मौसेरी बहन के घर गया। जहां दोनों एक-दूसरी की बाहों में मिले। मैंने पत्नी से घर चलने को कहा पर उसने इंकार कर दिया। मैंने जोर जबरदस्ती की तो दोनों ने जहर खाकर जान देनें की धमकी दी। युवक ने एसपी से गुहार लगाते हुए मांग की है कि उसे उसकी पत्नी वापस दिलवाएं।

 मौसेरी बहन के साथ थी रिलेशनशिप में

मौसेरी बहन के साथ थी रिलेशनशिप में

पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने अपनी मौसेरी बहन से समलैंगिक संबंध बना लिए हैं। सुलभ शौचालय में दोनों के आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर लोगों ने पति को जानकारी दी तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने मां के साथ सोमवार को एसएसपी कार्यालय में एसपी ग्रामीण को प्रार्थनापत्र देकर इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

सिविल लाइन्स कोतवाली क्षेत्र का मामला

सिविल लाइन्स कोतवाली क्षेत्र का मामला

मामला कोतवाली के सिविल लाइंस क्षेत्र का है। यहां रहने वाले एक फैक्ट्रीकर्मी की शादी पांच महीने पहले फतेहपुर की एक लड़की से हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद युवती का पड़ोस में रहने वाली मौसी से मेलजोल बढ़ गया। पति का आरोप है कि मौसेरी बहन और पत्नी उसकी गैरहाजिरी में घंटों बंद कमरे में रहती थीं। एक दिन मां ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा भी लेकिन, समलैंगिक संबंधों का ख्याल उनके मन में नहीं आया। कई बार आपत्तिजनक हालत में देखे जाने पर विरोध किया गया।

 पहले ही अश्लील हरकतें करते देखा था

पहले ही अश्लील हरकतें करते देखा था

शनिवार को पत्नी व मौसेरी बहन को पड़ोस की महिलाओं ने सार्वजनिक शौचालय में भी अश्लील हरकतें करते देखा, जिसके बाद यह बात पूरे इलाके में फैल गई। पत्नी व मौसेरी बहन को बुलाकर पूछताछ की तो दोनों ने खुलकर अपने समलैंगिक संबंधों को स्वीकार किया। दोनों को इज्जत की दुहाई दी गई, समाज का डर दिखाया गया पर वे अलग रहने को तैयार नहीं है। उल्टा कानूनन इसे जायज बताते हुए धमकी दी कि अगर किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे अपनी जान दे देंगी और सुसाइड नोट लिखकर पूरे परिवार को फंसा देंगी। इसके बाद से पूरा परिवार परेशान है। एसपी ग्र्रामीण प्रद्युम्न सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच कोतवाली पुलिस को दी गई है। जांच के बाद कानूनी पहलुओं को ध्यान रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+