भतीजी का फोन चोरी होने पर वकील ने साथियों के साथ मॉल में की तोड़फोड़, वीडियो
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर मॉल में एक वकील की भतीजी का फोन चोरी हो गया। मॉल से फोन चोरी होने से गुस्साएं वकील ने साथियों के साथ मिलकर मॉल में जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं वकील ने मॉल के कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए वकीलों को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि मॉल की तरफ से तहरीर मिलने के बाद कड़ी कार्रवाई जायेगी।

घटना कानपुर के जेड स्कावयर मॉल की है। यहां पर गुरुवार को दो लड़कियां खाना खाने के लिए आई थीं। उन्होंने अपनी स्कूटी पार्किंग में खड़ी की और अपना मोबाइल फोन और हेलमेट डिक्की में रख दिया। खाना खाकर जब दोनों लड़कियां वापस आई तो उनका मोबाइल फोन स्कूटी से गायब था। फोन गायब होने की सूचना दोनों लड़कियां ने मॉल के सुरक्षा गार्डों और अपने चाचा को दी। बता दें कि लड़की के चाचा कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी हैं।
उन्होंने अपने वकील साथियों के साथ मिलकर मॉल पर चढ़ाई कर दी और जमकर तोड़फोड़ की। मॉल में तोड़फोड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए वकीलों को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों का कहाना है कि मॉल कर्मचारियों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद कड़ी कार्रवाई की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications