शहबान संग बेटी के भागने के बाद मां दर-दर भटक रही, नहीं सुन रही पुलिस और दारोगा जी बोल रहे कि...
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला उस वक्त सामने आया, जब एक हिंदू लड़की को एक मुस्लिम लड़का भगाकर ले गया। लड़की की गुमशुदगी के बाद दर-दर न्याय के लिए भटकती मां ने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराई। मां बेटा को वापस पाने के लिए अब थाने के चक्कर काट रही है।
अपनी बेटी को घर वापस लाने और मदद के लिए लाचार मां थाने के चक्कर काट रही है। इसके बाद थक हारकर वो आखिरकार पुलिस कमिश्नर ऑफिस जा पहुंची और बताया कि दारोगा जी का कहना है कि उनके पास दबिश देने के लिए गाड़ी नहीं है।

मामला है चकेरी के श्याम नगर इलाके का। जहां एक महिला अपनी 17 साल की बेटी के साथ रह रही थी। बेटी 12वीं कक्षा में है। कल्चरल प्रोग्राम में सिंगिंग करते हुए उसकी दोस्ती सुजातगंज निवासी शहबान से हो गई। दोनों की दोस्ती काफी बढ़ गई और फिर 10 अगस्त को मां के मुताबिक वो बेटी को बहल-फुसलाकर भगा ले गया।
जब से बेटी लापता हुई है, परेशान मां न्याय की गुहार लगाते हुए दर-दर भटक रही है। महिला ने अपनी बेटी की गुमशुदगी के मामले की शिकायत एसीपी अमरनाथ यादव से की। तब जाकर पुलिस हरकत में आई और अब जानकारी मिली है कि लड़की की लोकेशन का पता चल गया है। इसके साथ ही पुलिस आरोपी की मां से भी मामले की पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications