'जन्म देने वाले ने फेंका, अब बचाने वाला पालेगा', कानपुर में ममता शर्मसार, नवजात को जिंदा जमीन में दफनाया
UP Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में दिल को चीर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नवजात को जिंदा मिट्टी में दफनाए जाने की घटना सामने आई है, जिसको सुरक्षित बचा लिया गया है। मामला कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में पुलंदर गांव का है।
बताया जा रहा है कि जब खेत में बच्चे के रोने की आवाज आई तो एक दंपति ने उसे मिट्टी के अंदर से निकाला, जिसके बाद देखा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वो स्वस्थ्य है।

जानकारी के मुताबिक मूसानगर थाना क्षेत्र के पुलंदर गांव में प्राथमिक विद्यालय के आगे रमन वाजपेई की बगिया में नवजात जिंदा बच्चा मिट्टी में दबाया हुआ मिला, जिसकी जानकारी पर गांव में हड़कंप मच गया। तरह तरह की चर्चा का माहौल हो गया आखिर इतना निर्दयी कौन हो सकता है?
नवजात को बचाने वाली पुलंदर गांव निवासी राजेश की पत्नी नीलम ने बताया की कुछ छोटे बच्चे बगिया से निकल रहे थे, तभी उनको नवजात बच्चे के हाथ दिखे तो उन्होंने शोर मचाया। वो कुछ महिलाओं के साथ चारा लेकर खेत से लौट रही थी तुरंत गांव में सूचना दी और बच्चे को मिट्टी से बाहर निकाल एंबुलेंस से उसे सीएससी देवीपुर लाए, जहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया।
7 घंटे पहले हुआ जन्म
इधर, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर विकास ने बताया की बच्चों का जन्म लगभग 7 घंटे पहले हुआ है। बच्चों को सांस लेने में थोड़ी दिक्कत है, उसे ऑक्सीजन दी गई है मिट्टी में दबे होने की वजह से शरीर में कुछ निशान बन गए हैं। जल्द सही हो जाएंगे। बच्चे की हालत ठीक है अभी उसका इलाज किया जा रहा है। इसकी मूसानगर पुलिस को सूचना दी गई है।
'तीन बेटियां हैं, भगवान ने एक बेटा दे दिया'
पुलंदर निवासी राजेश ने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं, वह बेटा पाकर बहुत खुश है। उसका पालन पोषण करना चाहते हैं वह सीएचसी में रहकर बच्चों के देखभाल कर रहा है। पत्नी नीलम बेटे को पाकर उसी के पास है उसका ख्याल रख रही है।












Click it and Unblock the Notifications