'मैं कहीं नहीं भागा हूं, यहीं कानपुर में हूं, मेरा देश महान है'
कानपुर। पंजाब नेशनल बैंक में 11400 करोड़ रुपए के घोटाले के बाद जिस तरह से नीरव मोदी देश छोड़कर भाग गया उसके बाद एक और बिजनेसमैन विक्रम कोठारी के 3000 करोड़ रुपए लेकर भागने की खबरें सामने आई थी, लेकिन विक्रम कोठारी ने खुद सामने आकर इन खबरों को खंडन किया है। विक्रम कोठारी को कानपुर में एक शादी के कार्यक्रम में देखा गया। उन्होंने का कि मैं कानपुर में ही हूं और देश छोड़कर कहीं नहीं गया हूं।

कोठारी ने कहा कि मैंने बैंकों से लोन लिया था, लेकिन यह गलत है कि मैं अभी तक चुका नहीं पा रहा हूं, मेरा बैंक का एलसी में केस चल रहा है। जल्द ही इस मामले का निष्कर्स निकलेगा। कोठारी ने कहा कि मैं अभी कानपुर से बाह नहीं निकला हूं और ना ही कहीं जाउंगा। मेरे भारत जैसा महान देश कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि बिजनेस के सिलसिले में मैं देश से बाहर जाता रहता हूं, लेकिन अभी मैं यहीं हूं और कहीं नहीं जा रहा हूं।
गौरतलब है कि कानपुर के उद्योगपति विक्रम कोठारी ने कई बैंको से लोन लिया था, आरोप है कि कोठारी को लोन बिना जरूरी दस्तावेज के बांटा गया था। बता दें कि रोटोमैक ग्लोबल कंपनी के मालिक हैं विक्रम कोठारी। विक्रम कोठारी ने 5 बैंकों से हजारों करोड़ रूपये लोन के तौर पर बिना किसा जरूरी दस्तावेजों के लिए थे। कई साल होने के बावजूद लोन के रकम की कोई वापसी नहीं हुई है जिससे मामला पेंचीदा होता दिख रहा है। विक्रम मोदी ने कानपुर में इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक,यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, से हजारों करोड़ का लोन लिया है। अब इतने सालों बाद ये हजारों करोड़ रूपया डूबता नजर आ रहा है।
-
Bihar News: प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीव और झील-झरनों की ओर बढ़ रहा पर्यटकों का रुझान, बिहार बन रहा इको टूरिज्म हब -
Gujarat News: मोदी सरकार के ‘जो कहना, वो करना’ मंत्र का उदाहरण: हर्ष संघवी -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications