कानपुर: बड़ौदा ग्रामीण बैंक में घुसकर दो नकाबपोश बदमाशों ने की दिनदहाड़े लूट
कानपुर। कानपुर में आज बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की हंसपुरम शाखा दिन दहाड़े लूट ली गई। बैंक लूट की इस वारदात को तीन नकाबपोश बदमाशों ने दोपहर बाद अंजाम दिया। उन्होंने बैंक के अन्दर प्रवेश किया और बमबारी करते हुए दहशत फैला दी। उन्होंने बैंक में मौजूद स्टाफ और ग्राहकों को पिस्तौल की नोंक पर बन्धक बना लिया। बैंक में मौजूद कैश को बैग में भरने के बाद बदमाश बाहर निकले। उनके रास्ते कोई न आये, इसके लिये बदमाशों ने एक एक करके दो बम फोड़ दिये। इसके बारूद से दो राहगीर घायल हो गए। तीनों बदमाश एक बाईक पर बैठ कर भाग निकले।

इस बीच कुछ साहसी युवकों ने पीछा करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनकी तरफ फायर झोंक दिए। बावजूद इसके एक युवक ने साहस करके अपने मोबाइल कैमरे में उनकी तस्वीर कैद कर ली। इस तस्वीर में एक बदमाश हेलमेट लगाये और उसके पीछे दो बदमाश गमछे से चोहरा छिपाये दिख रहे है। बैंक डकैती की सूचना मिलने पर एसएसपी, आईजी और एडीजी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। बदमाशों की तस्वीर सभी थानों को भेज दी गई है और शहर की नाकेबन्दी कर दी गई है। लूटे गए कैश का विवरण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बताते चले कि दो दिन पहले इसी बैंक की कुढ़नी शाखा में बदमाशों ने खेतों के रास्ते सुरंग बनाकर सेंध लगाई थी लेकिन स्ट्रांग रूम तोड़ न पाने के कारण कैश लुटने से बच गया था।
दिन दहाड़े बैंक रॉबरी होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने बैंक में पूछताछ के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि तीन लोग मुंह ढककर अंदर दाखिल हुए और अंदर बम फेका जिससे धुँआ भर गया। बैंक के कैस काउंटर पर डेढ़ लाख रुपया था जिसको बदमाश अपने साथ ले गए जबकि 28 लाख रुपया और था जो की बच गया है। पब्लिक और पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल हो गए। गाड़ी और बदमाशों की कुछ तस्वीरें मिली है। पुलिस की टीम बदमाशों को पकड़ने में लगी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications