एडीजी की बहन से घर के बाहर लूटपाट, पुलिस प्रशासन की खुली पोल
कानपुर। कानपुर में लुटेरे बेखौफ है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लखनऊ में तैनात ADG सुरक्षा शाखा की बहन संग लुटेरों ने घर के बाहर ही चेन लूट की घटना को अंजाम दे दिया और जब महिला ने विरोध किया तो बेखौफ लुटेरे तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची किदवईनगर थाना पुलिस लूटेरों की तलाश में जुट गई है। ADG की बहन संग दिन दहाड़े हुई लूट की सूचना से आलाधिकारियों के हाथ पैर फूल गए है। इस घटना के बाद कानपुर में कानून व्यवस्था की भी पोल खोल दी है।

निराला नगर निवासी सुमन आर्या आज सुबह अपने पड़ोस में काम कर रहे सफाई कर्मी को बुलाने के लिए घर से बाहर निकली थीं। जैसे ही महिला घर से बाहर निकली तो पीछे से 2 बाइक सवार लुटेरे आए और चेन तोड़ कर भागने लगे, जब महिला ने विरोध किया तो लुटेरे तमंचा लहराते हुए मौके से भाग निकले। लूट का शिकार हुई सुमन ने बताया की उनके भाई विजय कुमार वर्तमान में ADG सुरक्षा शाखा के पद पर तैनात है और पूर्व में कानपुर में भी तैनात रह चुके हैं। फिलहाल लूट की घटना के बाद कानपुर के आलाधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। सूचना पर मौके पर पहुची किदवईनगर थाना पुलिस सीसीटीवी खगाल रही है और लूटेरों को पकड़ने की बात कह रही है।












Click it and Unblock the Notifications