युवती के प्यार में आशिक बना उसके ही परिवार का 65 साल का बुड्ढा, दिन-रात करता है गंदे-गंदे मैसेज
कानपुर। कानपुर में एक 65 वर्षीय बुड्ढे पर आशिकी का भूत सवार है। वह एक महिला को लगातार अश्लील मैसेज करने के साथ ही फोन कर प्यार का इजहार कर रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत करने के साथ ही मुख्यमंत्री जनसुनवाई में भी शिकायत की है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया है लेकिन अभी तक आशिक मिजाज बुड्ढे पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

कानपुर के काकादेव में रहने वाली शादीशुदा महिला का आरोप है कि एक 65 वर्षीय बुड्ढे ने उसका जीना हराम कर दिया है। कभी पारिवारिक मित्र के तौर पर मदद करने वाला बुड्ढा आशिक शशि मिश्रा अब अश्लील मैसेज भेजने के साथ फ़ोन करके भी परेशान कर है। महिला के मना करने पर गाली-गलौज भी करता है।

महिला का आरोप है की उसने पहले भी थाने में शिकायत की थी और आरोपी द्वारा माफ़ी माँगने पर समझौता कर लिया था लेकिन अब उसने फिर से वही सब शुरू कर दिया है। मामले की शिकायत पीड़िता ने काकादेव थाने में की। कार्रवाई नही होने पर जनसुनवाई में शिकायत की। जनसुनवाई में शिकायत करने के बाद पुलिस हरकत में आई और महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications