भोली सूरत के बहाने जाल बिछाती थीं ये लड़कियां ,सीधे दिल्ली से होती थी डीलिंग, जानें पूरा मामला

कन्नौज। कन्नौज जिले भर में इन दिनों भोले-भाले और मासूम चेहरों के पीछे ठगी का जाल बिछाने वाली युवतियां अब पुलिस के चक्कर काट रही हैं। इन चेहरों के पीछे छुपा है ठगी का जाल जिसका मास्टर माइंड दिल्ली की एक निजी कम्पनी है। जिसने यह पूरा रैकेट चलाया है। इस ठगी के जाल में अब तक शहर के अन्दर सैकड़ों युवतियां फंस चुकी हैं। जिनमें कुछ युवतियों ने इस जाल से निकलने के लिए पुलिस की मदद मांगी और अपना रूपया वापस देने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए इस रैकेट की कुछ युवतियों से बातचीत का सिलसिला शुरू किया। हालांकि पुलिस भी इनके जाल में फंस गई और मामले को रफा-दफा कर दिया।

kannauj two girls caught for doing fraud in uttar pradesh

अब तक पुलिस के सामने कन्नौज जनपद में तीन मामले आ चुके है। जिसमें एक निजी कम्पनी के द्वारा कम्प्यूटर ट्रेनिंग कराए जाने के नाम पर युवतियों से ठगी करने का मामला सामने आया। यह कम्पनी दिल्ली से संचालित की जा रही है जिसका मास्टर माइण्ड इन युवतियों को कम्पनी से जोड़कर इन्हीं के द्वारा और युवतियों से 12-12 हजार रूपये की ठगी करता था। इस कम्पनी से जुड़ी युवतियां सुन्दर और स्मार्ट है जिस कारण यह युवतियों को अपने जाल में आसानी से फंसाकर उनको भी इस कम्पनी का हिस्सा बनने को मजबूर कर देती थी, लेकिन इसके बदले इन लोगों को न तो कोई नौकरी मिलती है और न ही कोई वेतन। मजबूरीवश इन युवतियों को ऐसे जाल में और युवतियों को फांसने का कमिशन पर ही काम करना पड़ता है और यह युवतियां अपना कमीशन बढ़ाने के चक्कर में नई नई युवतियों को अपना शिकार बनाती है और उनको इस कम्पनी से जुड़ने के लिए बड़े-बड़े सपने दिखाकर नौकरी मिलने की बात का सांझा देकर उनसे 12-12 हजार रूपये जमा करवाकर इस ठगी के जाल का एक हिस्सा बनने को मजबूर करती है।

ऐसे ही ठगी के जाल में फंसी जब कुछ युवतियों ने पुलिस के पास जाकर अपने साथ ही ठगी की शिकायत की तो उन युवतियों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ की लेकिन युवतियों के मायाजाल से पुलिस भी न बच सकी और इस मामले को रफादफा करने में लग गई। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत करने वाली युवतियों को भगा दिया और बाद में मीडिया के पहुंच जाने पर पूरे मामले में समझौता किए जाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। मामले की जांच करने क्षेत्र के पुलिस चैकी इन्चार्ज गीतम सिंह का कहना है कि इनका किसी बात को लेकर लेनदेन को लेकर विवाद हुआ होगा जिसमें समझौता हो गया। हमसे कोई लेनादेना नही है और न ही हमारे पास कोई शिकायत है। एक तरफ पुलिस लेनदेन का विवाद भी बता रही है और दूसरी तरफ कोई कार्रवाई भी नहीं करना चाहती है इससे तो इस मामले में पुलिस की संदिग्ध भूमिका भी नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+