यूपी: पेट्रोल पम्प पर दिन दहाड़े हुई 25 हजार रुपये की लूट

कन्नौज। पीएनबी बैंक से रुपये निकालकर अपनी गाड़ी में पेट्रोल डालवाने गये पिता-पुत्र को बदमाशों ने हाथियारों के बल पर रुपयो से भरा बैग छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

kannauj petrol pump looted by criminals

कन्नौज के थाना ठठिया क्षेत्र के रज्जापुर्वा गांव निवासी जगदीश पुत्र शंकर व उसका बेटा मुलायम पीएनबी बैंक से 25 हजार रुपये निकालकर बैंग मे रख लिये। जिसके बाद वह कुछ ही दूरी पर तिर्वा-गुरसहायगंज मार्ग पर डम्मरपुर गांव के पास पैट्रोल पम्प पर पैट्रोल लेने के लिए गये। पेट्रोल डलवाकर रुपये देने लगे। उसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने आकर बैग को छीन लिया और भाने लगे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी।

सीसीटीवी खंगालने में लगी पुलिस
जिस जगह पर घटना घटित हुई है उस जगह पर दुकानों में लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगालने में लगी है एक कैमरे में बदमाशों की हरकत कैद हुई है जिसको पीड़ित ने देखने पर बदमाशों की पहचान कर ली है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही घटना करने वाले बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+