कुछ दिन बाद होने वाली थी शादी, जेवर के साथ दुल्हन भी लेकर भाग गया पड़ोसी
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक पिता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी पुत्री को पड़ोसी का लड़का बहला फुसला कर भगा ले गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कन्नौज कोतवाली पहुँच कर लड़की के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि उसके घर में उसकी बड़ी बेटी की शादी होने वाली थी जिसका जेवर और नकदी लेकर पड़ोस का रहने वाला कुलदीप नाम का एक युवक उसकी बेटी को लेकर फरार हो गया है। जिसके बाद से पीड़ित माता पिता न सिर्फ अपनी बेटी को लेकर चिंता में है बल्कि उन्हें उन बेटियों की शादी की भी चिंता है जिसका सामान आरोपी पर ले भागने का आरोप है।

लड़की के माता-पिता का आरोप है कि पड़ोसी का बेटा कुलदीप अक्सर उसके घर आकर बैठ जाता था। मना करने पर नहीं मानता और उन्हें धमकाता था। आज अचानक उनकी बेटी को बहला फुसला कर लेकर भाग गया। साथ में उनका कीमती सामान भी ले गया। मामला चूंकि दो अलग अलग समुदाय से जुड़ा है इसलिए पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। पुलिस कोशिश कर रही है कि जल्द लड़की को वापस लाकर उसके माँ बाप को सौंपा जाए इसलिए अपर पुलिस अधीक्षक मामले को अपने हाथ में लेकर पल-पल पर निगाह बनाए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications