बीमारी से तंग आकर की आत्महत्या या हुई हत्या? मौत बनी पहेली
कन्नौज। कन्नौज में एक व्यक्ति का शव कुंए में तैरता हुआ मिला। कुंए में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि परिजन इसको आत्महत्या करार दे रहे हैं। परिजनों का मानना है कि अपनी बीमारी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली है तो वहीं मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

कन्नौज के थाना इन्दरगढ़ के ग्राम सिरगौली निवासी प्रेमचंद मानसिक रूप से काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। परिजनों ने बताया कि इनका इलाज भी चल रहा था जिसकी वजह से यह घर पर ही रहते थे। अचानक गायब हो गये और आज एक कुंए में प्रेमचन्द का तैरता हुआ शव मिला। जिसकी सूचना परिजनों को मिली मौके पर पहुंचे परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों की मदद से शव को कुंए से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- बच्ची को कन्या भोज के लिए ले गया था पड़ोसी, दरवाजा खोलकर देखा तो फटी रह गईं मां की आंखें












Click it and Unblock the Notifications