VIDEO: तूफान ने मचाई तबाही, 3 किलीमीटर तक इलाके में लगी आग
कन्नौज। यूपी के कन्नौज में रविवार की शाम को आए आंधी और तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। इन्दरगढ़ क्षेत्र के वर्ल्ड सेंचुरी लाख बहोसी पक्षी विहार में दिखाई दिया जहां अचानक भीषण आग लग गई। तेज आंधी से आग ने विकराल रूप ले लिया। तीन किलोमीटर तक इलाके में आग फ़ैल गई।

अचानक लगी आग ने लोगों को भयभीत कर दिया। लोगों ने जैसे ही आंधी तूफान मे धुंए के गुब्बार देखे तो होश उड़ गए। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे इन्दरगढ़ एसओ शैलेन्द्र सिहं ने फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी। तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे फायर ब्रिगेड टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग काफी तेज होने के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा। वर्ल्ड सेंचुरी लाख बहोसी पक्षी विहार में लगी भीषण आग तेजी के साथ माईनर क्रास करके मढ़पुरा साइड ताल मे फैल गई देखते ही देखते आस पास के क्षेत्रीय गांवों के लोगों की भारी भीड़ लग गई।

भयानक आग से खेतों मे खड़ी फसल गेहूं की फसल भी चपेट में आ गयी। तेज आंधी में आग पर काबू पाया जाना मुश्किल हो रहा था। बता दें कि इस आंधी में कई जगह जर्जर मकान भी क्षतिग्रस्त हुए। भीषण आंधी ने जिले भर की बिजली गुल कर दी। जगह-जगह खंभे व तार टूटने के कारण बिजली विभाग को लाखों रुपये की चपत लगी है। तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर पेड़ टूटकर गिरने से घंटों आवागमन बाधित रहा। इससे वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने काफी कोशिश की लेकिन रात तक हालात खराब रहे।












Click it and Unblock the Notifications