VIDEO: कन्नौज में शादी के लिए कानपुर से आया डीजे बना दो वीभत्स मौत की वजह

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज के सौंसरापुर गांव में पिकअप में डीजे लाते वक्त अचानक एक बड़ा हादसा हो गया। यहां डीजे को गाड़ी में लाद कर लाते वक्त वह ऊपर से गुजरे हाईटेंशन लाइन के तारों से छू गया। इससे पिकअप चालक समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 Kannauj DJ toches high tension line caused two dead

जिले की गुरसहायगंज कोतवाली के अंतर्गत गुगरापुर विकास खंड के सौंसरापुर गांव में अली दराज के बेटे बबलू की बरात गांव मानीमऊ जानी थी। इसके लिए रसूलाबाद, कानपुर देहात से डीजे आया था। पिकअप में डीजे लाते वक्त अचानक गांव के चौराहे के पास नई बखरी में हाईटेंशन लाइन का तार छू गया। इससे पिकअप चालक 30 वर्षीय मंगल पांडेय और उसके साथी 35 वर्षीय मोनू कुशवाहा की मौत हो गई। जबकि 32 वर्षीय सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से शादी वाले घर मे अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+