Kalyan Singh Nagar UP: कल्याण सिंह नगर होगा यूपी का 76वां जिला, ये क्षेत्र होंगे शामिल

Kalayan Singh Nagar: उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही एक और जिला बनाने की तैयारी कर रही है। यह उत्तर प्रदेश का 76 वां जिला होगा। इतना ही नहीं इस जिले का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर होगा। आइए इस नए जिले के बारे में विस्तार से जानते हैं। उत्तर प्रदेश के 76 वें जिले को कल्याण सिंह नगर के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। राजस्व विभाग ने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्‍याण सिंह के बेटे और पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने 8 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस नए जिले के गठन की मांग की थी।

उन्होंने कहा था कि बाबूजी ने प्रदेश के विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया । उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि अतरौली को नई पहचान मिलेगी। राजवीर सिंह के इस प्रस्ताव के बाद राजस्व परिषद के कमिश्‍नर एवं सचिव के प्रभारी अधिकारी राम कुमार द्विवेदी ने अलीगढ़ और बुलंदशहर के डीएम को पत्र भेजते हुए नई तहसील और जिला बनाने को लेकर औचित्यपूर्ण आख्या मांगी है।

cm yogi

योगी सरकार ने राजवीर सिंह के प्रस्ताव को गंभीरता से लिया है। शासन ने अलीगढ़ और बुलंदशहर के जिलाधिकारियों से कहा है कि क्षेत्र की जनसंख्या, राजस्व, दूरी और सुविधाओं की पूरी रिपोर्ट तैयार करें। नए जिले की सीमाएं कैसे तय होंगी, इसका नक्शा बनाएं। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की राय लें। रिपोर्ट आने के बाद कैबिनेट में प्रस्ताव जाएगा। अगर सब ठीक रहा तो जल्द ही नया जिला बन सकता है। अलीगढ़ के डीएम संजीव रंजन ने बताया कि शासन की तरफ से जिन बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है उसे जल्द ही उपलब्ध करवाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+