यूपी: विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने संभाला अपना पद, नगर आयुक्त ने कहा अभी होगी तरक्की
लखनऊ। यूपी के लखनऊ में बीते दिनों पुलिस की गोली से विवेक तिवारी की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद सरकार ने विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी को सरकारी नौकरी देने की बात कही थी। इसी कड़ी में कल्पना तिवारी ने गुरूवार को अपना पद संभाला। इस दौरान कल्पना को बैठने के लिए एक कमरा व आने-जाने के लिए गाड़ी भी आवंटित की गई। गुरुवार के दिन कल्पना ने नगर निगम में अपना पद संभाला और काम-काज शुरू कर दिया। फिलहाल कल्पना तिवारी को नगर निगम पुस्तकालय और जनसंपर्क विभाग से संबंधित काम मिला है।

कल्पना फिलहाल नगर निगम पुस्तकालय और जनसंपर्क का काम देख रही हैं। कल्पना तिवारी को पूर्व जनसंपर्क अधिकारी नीलम पंत का कमरा आवंटित किया गया है। कल्पना तिवारी ने बताया कि नगर आयुक्त ने उनसे कहा है कि आगे चलकर उन्हें और भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। फिलहाल कल्पना के पास पुस्तकालय और जनसंपर्क विभाग का ही काम हैं।
बच्चों के नाम 5-5 लाख की एफडी
कल्पना ने सीएम योगी से बीते दिनों मुलाकात की थी जिस दौरान सीएम व डिप्टी सीएम ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया था। साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा था कि, विवेक तिवारी के परिवार के प्रति, उनके बच्चों के भविष्य के प्रति सरकार गंभीर है। विवेक तिवारी के बच्चों के नाम 5-5 लाख की एफडी कराई जाएगी।

मां के नाम 5 लाख की एफडी
दिनेश शर्मा ने कहा था कि परिवार को 25 लाख रु की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। विवेक की माता के जीवनयापन के लिए उनके नाम पर 5 लाख की एफडी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार विवेक तिवारी के परिवार की पूरी मदद करेगी। ये सहायता नहीं है, बल्कि सरकार का कर्तव्य है और उसे सरकार हर संभव पूरा करेगी।












Click it and Unblock the Notifications