BrijBhushan Singh: मुसीबत में फंसे कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह, नहीं मिला टिकट, नोटिस भी जारी
Lok Sabha Election 2024 BrijBhushan Singh: कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।
कैसरगंज लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांसद बृजभूषण सिंह को चुनाव मैदान में उतरा जाएगा या नहीं इस पर भी फैसला नहीं हो पाया है। इन सब के बीच सांसद बृजभूषण सिंह की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

गोंडा जिले में सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए नोटिस जारी की गई है। एसडीएम कर्नलगंज की तरफ से सांसद बृजभूषण सिंह को गुरुवार को नोटिस जारी किया गया।
बताया जा रहा है कि सांसद बृजभूषण सिंह बिना किसी अनुमति लिए एक दर्जन से अधिक वाहनों का काफिला लेकर निकले थे। जिसके चलते धारा 144 का उल्लंघन हुआ और ऐसे में उनसे जवाब तलब किया गया है।
इतना ही नहीं इस मामले में थानाध्यक्ष परसपुर, कटरा और करनलगंज से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। ऐसे में अब थानाध्यक्षों द्वारा भी यह स्पष्ट करना होगा कि उनके थाना क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया।
यदि उल्लंघन किया गया तो उनको इस बात की जानकारी थी या नहीं? यदि उन्हें इस बात की जानकारी थी तो इसके लिए उन्होंने एसडीएम कर्नलगंज के कार्यालय में सूचना क्यों नहीं दी?
साथ ही थानाध्यक्षों को यह भी निर्देश दिया गया है कि मामले में उनके द्वारा आवश्यक और विधिक कार्रवाई की जाय। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए उसकी सूचना एसडीएम कार्यालय को भी दी जाए।
इस बारे में एसडीएम कर्नलगंज भारत भार्गव द्वारा मीडिया को बताया गया कि विभिन्न माध्यमों से यह जानकारी मिली कि अनुमति के बगैर दर्जन भर वाहनों के काफिले के साथ जन प्रतिनिधि द्वारा क्षेत्र में भ्रमण किए जाने के साथ ही कार्यक्रमों में हिस्सा लिया जा रहा था।
लोकसभा चुनाव 2024 और त्योहारों की दृष्टिगत धारा 144 प्रभावित है। ऐसे में ऐसे किसी भी कार्यक्रम और काफिला निकालने के लिए अनुमति की आवश्यकता होती है। अनुमति न लिए जाने के चलते विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications