यूपी चुनाव से ठीक पहले इस सर्वे ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन, BJP को मिल सकती हैं इतनी सीटें

इस ओपिनियन पोल में भाजपा को एक बार फिर से प्रचंड बहुमत मिलने के आसार जताए गए हैं।

लखनऊ, 25 दिसंबर: यूपी विधानसभा चुनाव में अब महज दो से तीन महीने का ही वक्त बचा है और प्रदेश के सभी सियासी दलों के बीच खींचतान तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता खुले तौर पर कह रहे हैं कि इस बार उनकी पार्टी 300 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी और योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं, विपक्षी दल भाजपा के इस दावे को खोखला बताते हुए अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इस बीच यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर एक और ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसमें भाजपा के लिए बड़ी खबर है।

यूपी के 75 जिलों से ली गई लोगों की राय

यूपी के 75 जिलों से ली गई लोगों की राय

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर 'जन की बात' ने अपने ओपिनियन पोल के आंकड़े शुक्रवार को जारी किए, जिनमें भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर से बहुमत मिलता हुआ दिखाया गया है। इसके अलावा पोल में सीएम के तौर पर भी मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली पसंद बनकर उभरे हैं। इस ओपिनियल पोल के लिए यूपी के 75 जिलों में से 20 हजार लोगों से उनकी राय ली गई।

सपा और भाजपा इस सर्वे में कहां हैं?

सपा और भाजपा इस सर्वे में कहां हैं?

ओपिनियन पोल के नतीजों के मुताबिक, यूपी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा की 233 से 252 के बीच सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, इस सर्वे के नतीजे सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चिंता बढ़ाने वाले हैं, जिनके खाते में केवल 135 से 149 सीटें ही जाती हुई दिख रही हैं। इनके अलावा यूपी चुनाव में इस बार भी कांग्रेस कोई करिश्मा करती हुई नजर नहीं आ रही और पार्टी को महज 3 से 6 सीटें मिल सकती हैं। मायावती की बहुजन समाज पार्टी 11 से 12 सीटें हासिल कर पिछले चुनाव के आंकड़े से भी नीचे नजर आ रही है।

कांग्रेस की हालत सबसे ज्यादा खस्ता

कांग्रेस की हालत सबसे ज्यादा खस्ता

सीटों के अलावा वोट शेयर की अगर बात करें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को यूपी चुनाव में 39 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। समाजवादी पार्टी इस मामले में भाजपा से थोड़ा ही पीछे है और उसके खाते में 35 फीसदी वोट शेयर जाता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी को 14 फीसदी, कांग्रेस को 5 फीसदी और अन्य दलों को 7 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है।

सीएम के तौर पर मायावती कितने लोगों की पंसद?

सीएम के तौर पर मायावती कितने लोगों की पंसद?

यूपी में इस बार मुख्यमंत्री के तौर पर जनता किसे देखना चाहती है, ओपिनियन पोल में इसे लेकर भी लोगों की राय ली गई। सर्वे में हिस्सा लेने वाले 55 फीसदी लोगों ने इस मामले में मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी पहली पसंद बताया। इसके अलावा अखिलेश यादव के पक्ष में 31 फीसदी लोगों की राय गई। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती को सर्वे में हिस्सा लेने वाले 10 फीसदी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को 2 फीसदी से भी कम लोग मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- बड़ा फैसला: उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया कर्मचारियों का तीन फीसदी डीए, छात्रों को मिलेंगे फ्री टैबलेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+