गोरखपुर में बीजेपी के नए कार्यालय का जेपी नड्डा करेंगे उद्घाटन, सुनील बंसल ने संभाली कार्यक्रम की कमान

लखनऊ, 10 जून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को गोरखपुर में पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वर्चुअल माध्यम से पार्टी के आठ अन्य जिला कार्यालयों का भी उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी तथा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल जी व प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे।

जेपी नड्‌डा

गोरखपुर में क्षेत्रिय कार्यालय का होगा उद्घाटन

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का गोरखपुर में ढोल, नगाड़े व सांस्कृतिक टोली के साथ भाजपा कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे। गोरखपुर एयरपोर्ट से राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्किट हाउस पंहुचेगे, जहां भाजपा की जिला और महानगर की टीम स्वागत करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह 11 बजे नए क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में पहुंचेंगे। यहां पर क्षेत्र के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। गोरखपुर में पार्टी के नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ ही रायबरेली, कुशीनगर, जौनपुर, संतकबीरनगर, अयोध्या, नोएडा व बागपत के नवनिर्मित जिला कार्यालयों का भी वर्चुअल माध्यम से जिला कार्यालयों का भी उद्घाटन करेंगे।

गरीब कल्यण रैली को करेंगे संबोधित

पार्टी के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर में गरीब कल्याण जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य व राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम संतकबीरनगर में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करेंगे।

बड़े नेताओं को अलग अलग जिलों में सौंपी गई जिम्मेदारी

उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अयोध्या, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रायबरेली, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व प्रदेश सहसंगठन मंत्री कर्मवीर, राज्य मंत्री दिनेश खटीक बागपत, कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा व प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी अलीगढ़ में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय व राज्य मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि जौनपुर की जिम्मेदार दी गई है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा व प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, राज्य मंत्री केपी सिंह मलिक श्रावस्ती, कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद व सुरेन्द्र नागर मुरादाबाद, प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक व राज्य मंत्री सतीश शर्मा, प्रदेश मंत्री संजय राय अमेठी, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल सोनभद्र, पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा व राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल सिद्वार्थनगर में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+