झांसी: सड़क पर दो महिलाओं के बीच दंगल देखकर लोग हुए हैरान
यूपी के झांसी में बीच सड़क पर दो महिलाओं में हुई मारपीट और गुत्थम-गुत्था चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, एक महिला ने दूसरी महिला की उधार चुकता न करने के चलते ज़बरदस्त धुनाई कर दी।
झांसी। यूपी के झांसी में बीच सड़क पर दो महिलाओं में हुई मारपीट और गुत्थम-गुत्था चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, एक महिला ने दूसरी महिला की उधार चुकता न करने के चलते ज़बरदस्त धुनाई कर दी। पिटने वाली महिला की सीपरी बाजार में सब्जी की दुकान है। वहीं, पुलिस ने दोनों महिलाओं के बीच इस मामले को लेकर सुलह करवाई। ये मामला झांसी के सीपरी बाजार का है। ये भी पढ़ें: 2200 महिलाओं के शरीर से गायब हो गए गर्भाशय, बड़े रैकेट का खुलासा

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के जेल चौराहे पर एक महिला की सब्जी की दुकान है। उसने सीपरी बाज़ार इलाके में रहने वाली एक महिला से रुपये उधार लिए थे। वहीं, महिला ने दूसरी महिला से उधारी को चुकाने की मांग की। लेकिन महिला उधारी के रुपये देने में असमर्थ थी। इससे गुस्साई महिला मंगलवार को जेल चौराहे से उसकी दुकान पर पहुंची और भारी बहस के बाद उसे खींच कर पीटने लगी।
बता दें कि सीपरी इलाके की महिला दूसरी महिला पर भारी पड़ गयी। महिला ने उसके पैसे न चुका पाने के चलते उस महिला की ज़बरदस्त तरीके से पिटाई कर दी। वहीं, वहां मौजूद कई लोग छुड़ाने की कोशिश करते रहे, लेकिन महिला ने तक तब नहीं छोड़ा जबतक उसे जमकर पीट नहीं लिया। बाद में नवाबाद पुलिस ने पहुंचकर दोनों महिलाओं के बीच समझौता करवाया। वहीं, पूरे शहर में दोनों महिलाओं की लड़ाई लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications