Jhansi News: 'मैं नीरज से...', लेखपाल रिचा ने बताई शादी की सच्चाई, बोली- सब जबरन हुआ

Jhansi News: बढ़ई का काम करने वाले नीरज और हाल ही में लेखपाल बनी रिचा का मामला इस समय सुर्खियों में है। नीरज का दावा है कि उसने रिचा को पढ़ा-लिखाकर लेखपाल बनाया था और सरकारी नौकरी मिलने के बाद उसने उससे दूरी बना ली है।

खासकर जिस दिन कलेक्टर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रिचा को प्रमाण पत्र सौंपा जा रहा था, उसी दिन नीरज वहां पहुंचा और उसने रिचा सोनी से शादी करने का दावा किया। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

jhansi-news-richa-and-neeraj-vishwakarma-love-marriage-ko-lekar-lekhpal-richa-ne-diya-statement

अभी भी इस मामले को लेकर कई लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। अभी तक इस मामले में लेखपाल रिचा सोनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। लेकिन अब रिचा सोनी ने भी इस मामले में बेबाकी से जवाब दिया है।

नीरज ने मुझे धोखा दिया घर वालों ने निकाला बाहर
रिचा द्वारा बताया गया कि नीरज से उसकी दोस्ती थी और उसने यह भी कहा कि वह उसके साथ काफी समय तक रिश्ते में रही लेकिन इस दौरान नीरज से ब्लैकमेल करता रहा और धमकी देता रहा। रिचा ने कहा कि नीरज के चलते ही उसके घर वालों ने उसे घर से निकाल दिया।

घर से निकल जाने के बाद उसका कोई भी रिश्तेदार उसे अपने पास रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। ऐसे वह काफी परेशान हो गई और फिर अंत में मजबूरी में आकर नीरज के घर उसी के साथ रहने लगी। रिचा द्वारा कहा गया कि इस दौरान नीरज ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया।

रिचा ने दावा किया है कि जो भी काम जबरन करवाया गया, नीरज ने उसे मजबूरन करवाया। कहा कि मैं शादी नहीं करना चाहती थी, ये सब जबरदस्ती करवाया गया, शादी में मेरी कोई रजामंदी नहीं थी और अगर मैं ये नहीं करती तो मैं कहां जाती।

शराब पीकर करता था मारपीट
नीरज द्वारा कारपेंटर का काम करके रिचा को पढ़ाए जाने का भी दावा किया गया था लेकिन रिचा ने इसका भी जवाब दिया। रिचा सोनी ने कहा कि नीरज शराब पीने का आदी है और वह शराब पीकर अक्सर घर आता था तथा उसके साथ मारपीट करता था।

अपनी पढ़ाई के बारे में बोलते हुए रिचार्ज होने द्वारा बताया गया कि वह ट्यूशन पढ़ाती थी और ट्यूशन पढ़ाने से जो पैसे उसे मिलते थे उसी से वह अपनी पढ़ाई करती थी। रिचा ने यह भी कहा कि इसके लिए उसे किराए के मकान में भी रहना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+