Jhansi Hospital fire: झांसी मेडिकल कॉलेज में आग की घटना पर सख्ती, 4 सदस्यीय जांच समिति गठित
Jhansi Hospital fire: झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू वार्ड में आग की घटना की जांच के लिए यूपी सरकार ने उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी है। कमेटी में कुल चार सदस्य हैं, जिसमें अग्नि शमन के विभाग के डीजी समेत समेत चिकित्सा विभाग के उच्च अधिकारी शामिल हैं। शासन ने जांच रिपोर्ट कमेटी से सात दिनों के अंदर पेश करने को कहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने की घटना के संबंध में यूपी स्वास्थ्य विभाग की एक जांच समिति का गठन किया गया है। डीजी मेडिकल एजुकेशन की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय समिति बनाई गई है। जांच समिति मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट अगले 7 दिन के अंदर देगी।

जांच समिति में ये अधिकारी शामिल
यूपी सरकार की ओर गठित जांच समिति में चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष, महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण, और इसके अन्य सदस्य निदेशक (स्वास्थ्य), चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं, अतिरिक्त निदेशक, विद्युत सेवाएं, चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं, और एक नामित अधिकारी होंगे। महानिदेशक, अग्निशमन सेवाएं। शामिल हैं।
इन बिंदुओं पर होगी जांच
झांसी के रानीलक्ष्मी बाई मेडिकल कालेज के एनआईसीयू वार्ड में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। ऐसे में जांच समिति इस मुद्दे पर भी जांच करेगी क्या एनआईसीयू वार्ड में वायरिंग मानकों को अनुरूप की गई थी। इसके अलावा आग का प्राथमिक कारण, आग के मूल कारण का निर्धारण, लापरवाही या चूक की पहचान करना, यह स्थापित करना कि क्या घटना में किसी लापरवाही या दोष का योगदान है और भविष्य की रोकथाम के लिए सिफारिशें समेत भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने के उपायों को लेकर जांच करेगी।












Click it and Unblock the Notifications