Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: सोने से बना 'अर्जुन का रथ' और चांदी से बनी 'हाथी की पायल', यह ज्वेलरी एक्सपो है खास

ताजनगरी आगरा में 3 दिनों से यूपी का सबसे बड़ा ज्वेलरी एक्सपो चल रहा है। इस एक्सपो में देशभर से आए 90 से ज्यादा ज्वेलर्स ने अपने स्टॉल लगाए हैं। चांदी की पायल, करधनी, सैंडल तो लोगों को पसंद आ ही रही हैं, लेकिन मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है सोने, हीरे और रूबी पर्ल से बना 'अर्जुन का रथ। आइए जानते हैं कि क्या खासियत है इस अद्भुत और अनोखे रथ की।

एक्सपो का आज आखिरी दिन
सबसे पहले तो आपको बता दें कि यह एक्सपो आगरा फतेहाबाद रोड पर स्थित राजदेवम में आयोजित किया गया। मंगलवार को इस तीन दिवसीय ज्वेलरी एक्सपो का तीसरा और अंतिम दिन है। इस एक्सपो का आयोजन आगरा सराफा एसोसिएशन और ऑल इंडिया ज्वेलर्स एक्सपो द्वारा किया गया है। इसमें बी2बी ज्वेलरी प्रदर्शित की जा रही है।

Jewelery Expo held in agra where beautifull ornaments of gold and silver were presented

पूजा घर से लेकर डाइनिंग रूम तक के ऑर्नामेंट्स
इस एक्सपो में आपकों आपकी रसोई, ड्राइंग रूम, पूजा घर से लेकर डाइनिंग रूम तक चांदी की बेहद ही खूबसूरत वस्तुएं मिलेगी। वहीं पहनने के लिए ऐसे आईटम जिन्हें देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यहां पर 92 स्टॉल लगाई गई हैं। हर स्टॉल पर सोने-चांदी के गहने व अर्नामेंट को प्रदर्शित किया जा रहा है। एक्सपो में देश के अलग-अलग राज्यों से बायर पहुंच रहे हैं। इस प्रदर्शनी में पहले दिन लगभग 3 हजार और दूसरे दिन 5 हज़ार विजिटर पहुंचे हैं।

Jewelery Expo held in agra where beautifull ornaments of gold and silver were presented

करोड़ों का 'अर्जुन का रथ'
अब आपको बताते हैं इस एक्सपो में प्रदर्शित 'अर्जुन के रथ' यानी 'कपिध्वज रथ' के बारे में। दरअसल, एक्सपो में कपिध्वज रथ सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। कपिध्वज महाभारत में अर्जुन का रथ था। इसके सारथी भगवान श्रीकृष्ण थे। इस रथ के ऊपर कपिध्वज लगा है। इसे आगरा के वी ज्वेलर्स ने बनाया है।

40 कारीगरों ने साढे़ छह साल में किया तैयार
वी ज्वेलर्स के ओनर विकास आनंद वर्मा बताते हैं कि क्योंकि वो भगवान श्रीकृष्ण के भक्त हैं, इसलिए उन्हें 2010 में यह रथ बनवाने का ख्याल आया। जिसके बाद उन्होंने रथ बनवाने की तैयारी शुरू की और कारीगरों के साथ बैठकर इसकी डिज़ाइन बनाई। फिर करीब साढे़ छह साल में 40 कारीगरों ने मिलकर इसे तैयार किया। इस प्रक्रिया के दौरान कई बार डिजाइन पसंद न आने पर उसे तोड़कर दोबारा भी बनाया गया।

Jewelery Expo held in agra where beautifull ornaments of gold and silver were presented

चांदी, सोना, मानिक, रुबी पर्ल और डायमंड
इस अद्भुत रथ बनाने में 15 किलो चांदी, 400 ग्राम सोना, 8333 कैरेट मानिक, रुबी पर्ल और डायमंड लगा है। लेकिन इतने कीमती रत्न और सोने-चांदी से बनकर जब यह रथ बनकर तैयार हुआ, तब जिसने इसे देखा वो देखता ही रह गया। रथ की कीमत करोड़ों में है। विकास आनंद वर्मा बताते हैं कि 2018 में दिल्ली में एक प्रदर्शनी में इस रथ की कीमत 2 करोड़ रुपए लगी थी, लेकिन वो इसे बेचना नहीं चाहते हैं।

Jewelery Expo held in agra where beautifull ornaments of gold and silver were presented

चांदी के जूते चप्पल, पर्स, छड़ी, जयमाला और शो-पीस
इस ज्वेलरी एक्सपो में केवल सोने और हीरों के ऑर्नामेंट्स ही नहीं है बल्कि आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने वाली चांदी की ज्वैलरी के ऐसे-ऐसे डिज़ाइन हैं जो सोने को भी मात कर रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन के लिए चांदी के जूते चप्पल से लेकर पर्स, छड़ी और जयमाला भी है। इसके एलावा चांदी के टी-सेट, फ्रिज में रखने के लिए पानी की बोतल, आकर्षक नगों से जड़ाऊ शो-पीस और नवरात्रों में पूजे जाने वाले टेसू भी यहां देखने को मिलेगी।

Jewelery Expo held in agra where beautifull ornaments of gold and silver were presented

7 किलो चांदी की करधनी
दूसरी ओर इसी ज्वेलरी प्रदर्शनी में गुजरात के जेजे आर्नामेंट द्वारा लगाई गई स्टॉल में पैर में पहनने वाली अनोखी पायल और कमर में बांधी जाने वाली करधनी है। जेजे आर्नामेंट के ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर पीएसए ने महिलाओं के लिए कमर पर पहनी जाने वाली बड़ी करधनी बनाई है। जो पूरी तरह से चांदी से तैयार हुई है।

इसे चांदी के साथ-साथ मीना, चैन और सी जेट माइक्रो से सजाया गया है। इसका वजन करीब 7 किलोग्राम है। 25 कारीगरों ने सवा महीने में इसे तैयार किया है। स्टॉल पर महिला मॉडल इस करधनी को प्रजेंट कर रही है। लोगों का कहना है कि आमतौर पर किसी भी महिला द्वारा इतनी भारी करधनी ज्यादा समय तक पहनी नहीं जा सकती है।

Jewelery Expo held in agra where beautifull ornaments of gold and silver were presented

हाथी की पायल
वहीं जीजो आर्नामेंट के डिस्ट्रीब्यूटर सीएफए ने 12 किलो वजनी चांदी की पायल तैयार की है। खास बात यह है कि इसमें नगों का प्रयोग भी किया गया है। इस पायल को बनाने के लिए 20 से 25 कारीगरों ने करीब 1 महीने की कड़ी मेहनत की है। हालांकि लोग जब इस पायल को देख रहे हैं, तो उनका कहना है कि यह पायल किसी इंसान के नहीं, बल्कि हाथी जैसे जानवर के पैर में ही फिट बैठ पाएगी।

Jewelery Expo held in agra where beautifull ornaments of gold and silver were presented

इस प्रदर्शनी में पायल और करधनी आकर्षण का केंद्र रही क्योंकि यह कोई आम पायल या करधनी नहीं थी। पायल सिर्फ हाथी के पैर में ही आ सकती है। करधनी भी ऐसी जो किसी महिला को पहनाई जाए तो 15 मिनट भी वह उसका वजन न झेल सके। इस 12 किलो की पायल और 7 किलो की करधनी बनाने में करीब लगभग 100 कारीगरों की कड़ी मेहनत और सवा महीने का समय लगा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+