सपा के साथ गठबंधन पर बोले जयंत चौधरी, इस महीने के अंत तक लेंगे फैसला

सपा के साथ गठबंधन पर बोले जयंत चौधरी, इस महीने के अंत तक लेंगे फैसला

लखनऊ, 20 नवंबर: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है। चुनावों को देखते हुए राजनीतिक पार्टियां एक दुसरे के साथ गठबंधन करने में जुटी हुई है। तो वहीं, गठबंधन को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। रालोद अध्यक्ष चयंत चौधरी ने कहा इस महीने के अंत तक हम गठबंधन पर फैंसला लेंगे। आपको बता दें कि, जयंत चौधरी का पार्टी अध्यक्ष के तौर पर पहला इम्तिहान है। इसलिए, वह रालोद के परंपरागत वोट को साथ जोड़कर विधानसभा चुनाव में खुद को साबित करने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।

Jayant Chaudhary says on alliance with SP, By this month-end, we will take the decision

जयंत चौधरी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन पर बात करते हुए कहा, 'इस महीने (नवंबर) के अंत तक, हम (रालोद और समाजवादी पार्टी) निर्णय लेंगे और साथ आएंगे। हालांकि, दोनों दलों के बीच गठबंधन लगभग-लगभग तय है लेकिन अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। तो वहीं, सीट बंटवारे सहित कुछ मामलों पर विचार हो रहा है। आपको बता दें, किसान आंदोलन से पश्चिमी यूपी में रालोद को पॉलिटिकल माइलेज मिला है।

तो वहीं, जयंत चौधरी के लिए पार्टी अध्यक्ष के तौर यह पहला चुनाव है। उनके लिए कड़ा इम्तिहान होगा। हालांकि, प्रदेश में किसानों को जो वोट रालोद का परंपरागत वोट माना जाता रहा था, वह उसे फिर से अपने साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। जो जाट किसान वोट, किसान आंदोलन से पहले भाजपा के साथ जुड़ गया था, वह अब भाजपा से टूट गया है। जयंत चौधरी इस मोर्चे पर जाट किसानों के वोट को फिर से अपने साथ लाने की जुगत में हैं। अगर वह ऐसा कर पाने में सफल हो जाते हैं तो उत्तर प्रदेश की राजनीति में रालोद का कद फिर से बढ़ेगा।

अगर सपा के साथ रालोद का गठबंधन हो जाता है तो इससे सपा को भी फायदा मिलेगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी यह कह चुके हैं उनकी पार्टी और रालोद के बीच गठबंधन तय है और उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+