गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा जौनपुर कोर्ट, हमलावरों ने हत्या के दो आरोपियों को मारी गोली, एक पकड़ा गया
Jaunpur Gun Fire: उत्तर प्रदेश के जौनपुर कोर्ट में हमलावरों ने हत्या के दो आरोपियों पर गोलियां बरसाईं। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Jaunpur Gun Fire: उत्तर प्रदेश के जौनपुर कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो हमलावरों ने हत्या के दो आरोपियों को गोली मार दी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा कि हत्या के दो आरोपियों को मंगलवार को मामले की सुनवाई के लिए जौनपुर की एक अदालत में लाया जा रहा था। तभी दो हमलावरों ने गोली मार दी।
दोनों आरोपियों को गोलियां लगी हैं। उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि दो हमलावरों में से एक को पकड़ लिया गया है। हमले में शामिल दूसरे व्यक्ति को पकड़ने के प्रयास जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
सिटी एसपी बीके गौतम ने कहा कि घायलों की पहचान मिथिलेश गिरी और सूर्यप्रकाश राय के रूप में हुई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में ले जाते समय उन पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि हमलावरों में से एक श्रवण कुमार यादव को अधिवक्ताओं ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।
एसपी गौतम ने कहा कि मिथिलेश की पीठ में गोली लगी है, जबकि सूर्यप्रकाश के हाथ में गोली लगी है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गौराबादशाहपुर क्षेत्र के धर्मपुर बाजार में पहलवान बादल यादव की हत्या के मामले में मिथिलेश गिरी और सूर्यप्रकाश राय 6 मई 2022 से जिला जेल में बंद हैं।
यह भी पढ़ें- Jaunpur News: दीवानी न्यायालय में हत्या के आरोपित को मारी गई गोली, मची भगदड़












Click it and Unblock the Notifications