वाराणसी में जापानी पर्यटक को नशीली चीज खिलाकर बनाया शिकार, विदेशी Currency की लूट

जापानी शख्स के पास से लूटी गई करेंसी जापानी ही है, उसका एटीएम कार्ड, कैमरा, मोबाइल, पासपोर्ट और वीजा सब इस घटना में लूट लिया गया है।

वाराणसी। वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में एक जापानी पर्यटक से लूटपाट का मामला सामने आया है। जापानी पर्यटक को नशीला पदार्थ पिलाकर घटना को अंजाम दिया गया। बता दें कि जापानी पर्यटक से इस लूटपाट में 50 हजार रुपए समेत अन्य कीमती समान छीन लिया गया। वहीं पुलिस फिलहाल चोरी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो पीड़ित अकिहिरो टांका के साथ ये घटना गुरुवार को घटी जिसकी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

Japanese tourist looted in Varanasi, foreign currency been target

जापानी शख्स के पास से लूटी गई करेंसी जापानी ही है, उसका एटीएम कार्ड, कैमरा, मोबाइल, पासपोर्ट और वीजा सब इस घटना में लूट लिया गया है। विदेशी युवक ने तहरीर में कहा है कि वो आगरा घूमने आया था, इसके बाद वो वाराणसी आया, यहां उसकी मुलाकात रनिश खान नाम के शख्स से हुई। रनिश ने जापानी युवक को गंगा घाट घुमाया और इसी दौरान उसे नशीला पदार्थ पिला दिया।

Japanese tourist looted in Varanasi, foreign currency been target

इसके बाद आरोपी शख्स पर्यटक को खाना खिलाने के बहाने सिगरा के शास्त्री नगर में एक रेस्टोरेंट में ले गया। इसी दौरान जापानी पर्यटक को चक्कर आने लगे और कुछ देर बाद उसने बताया कि वो बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो उसे घटना का अंदाजा हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+