साहब, मुझे बीवी से बचा लो! जनसुनवाई में पहुंचा भिखारी, बोला- उसने 5 महीने में ले लिए मेरे 5 लाख
Kanpur news today: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सोमवार को कानपुर में जनसुनवाई में एक भिखारी पहुंचा। भिखारी ने जनसुनवाई में मौजूद पुलिस कमिश्नर से अपनी पत्नी से बचाने की गुहार लगाई।
भिखारी का कहना है कि उसकी पत्नी उसे भीख मांगने के लिए भेजती है। भीख मांगने के बाद जब वह घर वापस लौटता है तो उसकी पत्नी उससे रुपए छीन लेती है। उसने यह भी कहा कि उसकी बीवी 5 महीने में उसके भीख में मिले 5 लाख रुपए ले चुकी है।

जनसुनवाई के लिए पहुंचने वाले लोग भी भिखारी की यह बात सुनकर हैरान रह गए। हालांकि पुलिस कमिश्नर ने बजरिया इंस्पेक्टर को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर बजरिया का कहना है कि उसे थाने बुलाया गया लेकिन उसने आने से इनकार कर दिया।
बाराबंकी का रहने वाला है दिव्यांग मुनव्वर हुसैन
दरअसल, भिखारी दिव्यांग मुनव्वर हुसैन बाराबंकी का रहने वाला है। उसने बताया कि वह नवीन मार्केट, परेड, सीसामऊ, नई सड़क, बेकनगंज सहित कई अन्य इलाकों में भीख मांगता है। उसका कहना है कि वह भीख मांग कर जब घर पहुंचता है तो उसकी पत्नी रुपए छीन लेती है।
भिखारी मनोहर द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि 15 दिन पहले भी वही इस मामले में बजरिया थाने पहुंचा था और पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई उसके बाद वह पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचकर शिकायत की।
मुनव्वर हुसैन ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी के दूसरे लोगों से अवैध संबंध हैं। मुनव्वर ने कहा कि मैं जो भीख मांगता हूं, वह उससे छीनकर उन लोगों पर खर्च कर देती है। फिलहाल जिस वह अपना पत्नी बता रहा है वह महिला पूरे मामले से इंकार कर रही है।
महिला ने पत्नी होने से किया इनकार
मीडिया रिपोर्ट की माने तो महिला का कहना है कि उसका भिखारी मुनव्वर के साथ कोई रिश्ता नहीं है। मुनव्वर नशे का आदी है, काफी पहले वह उसके संपर्क में आया था। नशे का लती और चोर होने के चलते 5 साल पहले मटियारी गांव में लोगों ने मारपीट कर उसका हाथ पैर तोड़ दिया था।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके बाद से ही वह उसे परेशान कर रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस का कहना है कि मुनव्वर की बातों की जांच की जा रही है। हर महीने भीख मांग कर एक लाख रुपए कमाने की बात कहीं से भी सच नहीं लगती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications