VIDEO: यूपी में फिर सुलगने लगी है जाट आंदोलन की आग
उनकी मांग नहीं मानी तो आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा और किसान भरतपुर के जाटों के साथ जाकर आंदोलन में शामिल होंगे।
मथुरा। जाट आरक्षण आंदोलन की आग एक बार फिर से सुलग रही है। जाटों ने अलवर-मथुरा ट्रेक पर जाम लगा दिया। रेल ट्रैक जाम होने की वजह से मथुरा-अलवर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया और कई ट्रेनों का रूट डायवर्जन करना पड़ा। जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं अमृतसर-मुंबई जाने वाली ट्रेन काफी देर से मथुरा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं रेलवे लाइन के साथ-साथ सड़क मार्ग भी पूरी तरह बाधित है। जिससे सड़क मार्ग से जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मथुरा के जाटों की बात की जाए तो उनका कहना है कि सरकार ने अगर उनकी मांग नहीं मानी तो आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा और किसान भरतपुर के जाटों के साथ जाकर आंदोलन में शामिल होंगे, जरूरत पड़ने पर मथुरा से होने वाली दिल्ली की सप्लाई को भी ठप कर दिया जाएगा।
देखिए VIDEO...
देखिए राजस्थान के भरतपुर में किसानों का आंदोलन












Click it and Unblock the Notifications