Mahakumbh 2025:महाकुभ में पहुंची ईशा अंबानी, पति आनंद पीरामल के संग लगाई त्रिवेणी संगम में डुबकी, देखें Video
Mahakumbh 2025: प्रयागनगरी में शिवरात्रि के पर्व पर बुधवार को महाकुंभ पर्व का समापन हो जाएगा। मंगलवार को भारत के सबसे धनाड्य बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ प्रयागराज पहुंची। ईशा अंबानी ने पति आकाश के संग संगम के त्रिवेणी घाट के पवित्र जल में डुबकी लगाई और विधिवत पूजा-अर्चना की।
बता दें इससे कुछ दिन पहले मुकेश अंबानी अपनी मां, पत्नी और दोनों बेटे, बहू के साथ महाकुंभ में त्रिवेणी संगम का स्नान करने के लिए आए थे। वहीं आज उनकी बेटी ईशा अंबानी अपनी पति आनंद पीरामल और उनके परिवार के लोग मौजूद थे।

महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन में मुखिया मुकेश अंबानी इससे पहले 11 फरवरी को अपने परिवार के साथ प्रयाराज आए थे। उनके साथ उनके बेटे आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका मेहता, अनंत अंबानी अपनी पत्नी राधिका मर्चेंट और उनकी मां कोकिलाबेन अंबानी के साथ पोते पृथ्वी और वेद भी थे।
इससे पहले मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी ने भी अपने परिवार के साथ महाकुंभ 2025 में हिस्सा लिया। बिहार के गया में एक अनुष्ठान के बाद अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी और बेटे जय अंशुल अंबानी के साथ प्रयागराज 26 जनवरी को पहुंचे थे।
बता दें प्रयागराज में महाकुंभ 2025, जो 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ शुरू हुआ और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन दिन पर संपन्न हुआ, में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व संख्या देखी गई। रिपोर्टों के अनुसार, भारत और दुनिया भर से लगभग 63 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी में भाग लिया, जो आस्था और आध्यात्मिकता का एक विशाल समागम है।












Click it and Unblock the Notifications