मुस्लिम मर्दों को जेल में! सपा सांसद इकरा हसन ने तीन तलाक पर दिया ये चौंकाने वाला जवाब
Iqra Hassan: समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन (Iqra Hassan) आए दिन अपने बयानों के चलते सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट से सपा की सांसद इकरा हसन जो अपनी खूबसूरती और सादगी के लिए पहचानी जाती हैं वो एक बार फिर अपने एक बयान के कारण चर्चा में आ चुकी हैं।
अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में एंट्री करते ही सांसद चुनी गई इकरा हसन ने अब तीन तलाक (Triple talaq) पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चौंकाने वाला बयान दिया है।

इकरा हसन से तीन तलाक पर पूछा गया ये सवाल
दरअसल, सपा सांसद ने पॉडकास्ट में दिए गए इंटरव्यू में भारत में लागू किए गए तीन तलाक पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। जब शालिनी कपूर तिवारी ने अपने पॉडकास्ट में इकरा हसन से पूछा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत में तीन तलाक जब खत्म कर दिया जाता है तब लंदन रिटर्न इकरा हसन के दिमाम में क्या चलता है?
इकरा हसन ने तीन तलाक पर दिया ये जवाब
इस सवाल का जवाब देते हुए लंदन रिटर्न इकरा हसन ने कहा "अगर हम तकनीकी और तार्किक रूप से इस पर चर्चा करें तो मैं कहूंगी कि यह एक सिविल मामला है और इसे ऐसा ही रहना चाहिए। सिविल विवाद के लिए किसी को अपराधी बनाना या उसे कानूनी रूप से दंडित करना सही नहीं है। ऐसा कहीं और कानून में नहीं होता। मेरा मुद्दा यहीं है। इसके साथ ही इकरा हसन ने कहा ऐसा लगता है कि ये कानून केवल मुस्लिल समुदाय के लोगों को जेलों में भरने के लिए लागू किया गया है।
हिंदू मैरिज पर इकरा हसन ने बोल दी बड़ी बात
लॉ की पढ़ाई पूरी कर चुकी सांसद इकरा हसन ने दावा किया कि "भाजपा इस तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून से महिलाओं को लाभ मिलने की बात जो कहती है, ऐसा नहीं होता है। उन्होंने मैं स्वयं कई ऐसे केस देखें हैं जिसमें हिंदुओं में तलाक लेने की प्रक्रिया बड़ी जटिल है।"
इकरा हसन ने कहा "हिंदू मैरिज एक्ट के तहत महिला का तलाक लेना बड़ा कठिन है। जिस कारण महिला को अकेला छोड़ दिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि अब ऐसा ही मुस्लिम महिलाओं के साथ भी हो रहा है। इसलिए मेरे हिसाब से इससे महिलाओं की बेहरती से ज्यादा मुसलमान पुरुषों को सजा देने का नया तरीका है।"












Click it and Unblock the Notifications