एंटी रोमियो दल की IPS ने किया लड़के-लड़कियों को टॉर्चर,VIDEO
झांंसी में एंटी रोमियो अभियान चला रही प्रशिक्षु आईपीएस ने महारानी लक्ष्मी बाई के किले में लड़के-लड़कियों को खुलेआम प्रताड़ित किया। देखिए वीडियो।
झाँसी। झाँसी के महारानी लक्ष्मी बाई के किले में घूमने आने वाले लड़के-लड़कियों के साथ एंटी रोमियो दल द्वारा की गई बदसलूकी के बाद डीआईजी शरद सचान ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

डीआईजी ने एंटी रोमियो के दल को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस तरह लड़के लड़कियों को परेशान न किया जाए। ये तरीका पूर्णतः गलत है। साथ ही डीआईजी ने प्रशिक्षु आईपीएस सौम्या पाण्डेय को कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एंटी रोमियो दल ने झाँसी के रानी लक्ष्मी बाई किले में छापा मारकर यहाँ पर अराजकतत्वों की बजाय एंटी रोमियो दल का नेतृत्व कर रहीं प्रशिक्षु आईपीएस सौम्या पाण्डेय ने लड़के लड़कियों से अभद्रता की थी । उन्हें कान पकड़ उठक-बैठक लगवाई गई थी। उन्हें बुरा-भला भी कहकर डांटा गया था। यह मामला काफी चर्चा का विषय रहा।
इसके बाद डीआईजी शरद सचान ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा है कि अराजकतत्वों को पकड़ना है न कि लड़के-लड़कियों को इस तरह से परेशान करना है। उन्होंने कहा कि लड़के-लड़कियों का पार्क या किले में घूमना अपराध नहीं होता है। डीआईजी ने प्रशिक्षु आईपीएस सौम्या पांडे को फटकार लगाते हुए कहा कि वह अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications