IPS Rajeev Krishna Profile: कौन हैं यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण?
Who is UP new DGP Rajeev Krishna: शनिवार को उत्तर प्रदेश को अपना नया डीजीपी मिला गया है। आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। कार्यवाहक डीजीपी का पद संभालने वाले राजीव कृष्ण पांचवें आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान समय में राजीव कृष्ण डीजी विजिलेंस के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड का डबल चार्ज संभाल रहे हैं।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद योगी सरकार की प्रतिष्ठा कलंकित हुई तब DG विजिलेंस के पद पर कार्यरत राजीव कृष्ण को पुलिस भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। राजीव कृष्ण अपनी देखरेख में राज्य की सबसे बड़ी परीक्षा दोबारा सकुशल संपन्न करवाई थी। आइए जानते हैं कौन हैं यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण?

1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं राजीव कृष्ण
राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 26 जून 1969 को गौतम बुद्ध नगर में जन्मे राजीव कृष्ण ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीई की डिग्री हासिल की है और 1991 में पुलिस सर्विस ज्वाॅइन कर अपने शानदार करियर की शुरुआत की। इनके पिता का नाम एचके मित्तल है।
राजीव कृष्ण हाईटेक पुलिसिंग एक्स्पर्ट
आईपीएस राजीव कृष्ण को हाईटेक पुलिसिंग एक्सपर्ट के नाम से भी जाना जाता है। इन्होंने ही यूपी में ऑपरेशन 'पहचान ऐप' की शुरूआत की थी। 'पहचान एप' साफ्टवेयर में महिला बीट और एंटी रोमियो स्क्वॉड के लिए ऑनलाइन निगरानी को भी रखा। ई-मालखाना में ऑनलाइन केस रिकॉर्ड रखने की पहल की। जिसकी बदौलत इन्हें हाई-टेक पुलिसिंग एक्सपर्ट कहा जाता है।
राजीव कृष्ण का परिवार 'Family of Bureuacrats'
कई आईपीएस अधिकारियों को पछाड़कर यूपी के कार्यवाहक डीजीपी बने राजीव कृष्ण के परिवार को फैमिली ऑफ ब्यूरोक्रेट्स (Family of Bureuacrats) भी कहा जाता है। राजीव कृष्ण के परिवार में छह से अधिक अफसर हैं। ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्ट और वर्तमान समय में भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह इनके बहनोई हैं। राजीव कृष्ण की पत्नी मीनाक्षी सिंह IRS अधिकारी है और वर्तमान समय में नोएडा सीबीडीटी में डिप्टी सेकेट्री का पद संभाल रहीं हैं। मीनाक्षी सिंह की बड़ी बहन आभा सिंह पोस्टल सर्विस संभाल चुकी है और वर्तमान समय में मुंबई हाईकार्ट में सीनियर लॉयर हैं और उनके पति और बेटी आईपीएस अधिकारी हैं।
राजीव कृष्ण एटीएस का करियर
- राजीव कृष्ण की पहचान यूपी एटीएस (एंटी टेरर स्क्वाड) के संस्थापक प्रमुख के तौर पर भी है। एटीएस की स्थापना के बाद इसके पहले डीआईजी बने।
- नोएडा, इटावा, नोएडा, कानपुर, बुलंदशहर के अलावा अन्य जिलों में एसपी और एसएसपी का पद संभाल चुके हैं।
- बीएसफएफ में आईजी ऑपरेशंस के तौर पर चार सालों तक भारत-पाकिस्तान सीमा और भारत-बांग्लादेश सीमा से ऑपेरशन में अहम भूमिका निभाई।
- राजीव कृष्ण पूर्व में मेरठ आईजी रेंज, लखनऊ और आगरा में एडीजी जोन रह चुके राजीव कृष्ण की जनवरी 2024 में सतर्कता के महानिदेशक के पद पर प्रमोशन हुआ।
- मार्च 2024 में पुलिस भर्ती की परीक्षा पेपर लीक होने के बाद पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड का अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
- Who is Sharmishta Panoli: इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को क्यों कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से किया अरेस्ट?












Click it and Unblock the Notifications