Manilal Patidar Surrender : भगौड़े IPS मणिलाल पाटीदार को UP पुलिस 2 साल से नहीं ढूंढ पाई, खुद ने किया सरेंडर
IPS Manilal Patidar Surrender : उत्तर प्रदेश पुलिस के भगौड़े आईपीएस मणिपाल पाटीदार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इस पर एक लाख रुपए का इनाम रखा हुआ था। यह बात अलग है कि उत्तर पुलिस आईपीएस मणिपाल पाटीदार को दो साल तक नहीं ढूंढ पाई। आईपीएस मणिलाल पाटीदार उत्तर प्रदेश के महोबा में एसएसपी रहते अंडरग्राउंड हो गया था। महोबा के स्टोन क्रेशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में तत्कालीन एसएसपी मणिलाल पाटीदार पर भी कई आरोप लगे थे।

IPS मणिलाल पाटीदार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया
खबर है कि शनिवार को मणिलाल पाटीदार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इससे पहले योगी सरकार ने पाटीदार को बर्खास्त करने के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश भेजी है। यूपी सरकार दो साल से फरार चल रहे आईपीएस मणिलाल पाटीदार को लेकर विपक्ष भी लगातार योगी सरकार पर निशाना साध रहा है। वहीं, यूपी पुलिस भी अपने फरार आईपीएस को दो साल तक लगातार कई कोशिश के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। पाटीदार पर 50 हजार से ईनाम बढ़ाकर 1 लाख भी किया गया था और हाल में ही यूपी पुलिस फिर से ईमान बढ़ाने की तैयारी कर रही थी।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
मणिलाल पाटीदार ने शनिवार को एडीजे कोर्ट में सरेंडर कर दिया। यूपी पुलिस पिछले दो साल से यूपी, राजस्थान समेत कई जगहों पर छापेमारी कर चुकी है। यहां तक की चर्चा है कि यूपी पुलिस ने राजस्थान पुलिस की भी मदद ली थी। बता दें कि मणिलाल पाटीदार राजस्थान के डूंगरपुर का रहने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने राजस्थान में मणिलाल पाटीदार के घर कुर्की की भी कार्रवाई की थी। दो साल बाद शनिवार को फरार आईपीएस मणिलाल पाटीदार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया और कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

8 सितंबर को इंद्रकांत अपनी कार में जख्मी हालत मिले
उल्लेखनीय है कि सात सितम्बर 2020 को स्टोन क्रेशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने माहोबा एसएसपी मणिलाल पाटीदार के खिलाफ एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इंद्राकांत ने 6 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए वीडियो सीएम योगी आदित्यनाथ और तत्कालीन यूपी डीजीपी को भेजा था। 8 सितंबर को इंद्रकांत अपनी कार में जख्मी हालत मिले, उनके गर्दन में पीछे की तरफ से गोली लगी थी। इसके बाद पाटीदार पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया। 13 सितंबर 2022 को इंद्रकांत की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह मामला सामने आने के बाद पाटीदार फरार हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications