सेक्स रैकेट में शामिल कर 17 नाबालिग युवतियों की खाड़ी देश में तस्करी, पुलिस ने किया बरामद
इलाहाबाद। यूपी पुलिस ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर लड़कियों की तस्करी करने वाले सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। मीरगंज क्षेत्र के रेड लाइट एरिया में देर रात दबिश देकर लगभग 17 लड़कियों एक सेक्स रैकेट के चुंगल से छुड़ाया है। इसके अलावा 6 अन्य महिलाओं को भी पकड़ा है। पुलिस के अनुसार इस अन्तरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का देश से लेकर विदेशों में जाल फैला है। रैकेट में शामिल लड़कियों को खाड़ी देशों में भेजने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने दिल्ली के एक एनजीओ जेएसटी सेंट केयर को मिली सटीक जानकारी के आधार पर कार्यवाही की।

इलाहाबाद पुलिस ने मंगलवार की रात यह कार्रवाई की। सभी मीरगंज इलाके में सेक्स रैकेट चला रही थीं। एसपी क्राइम के मुताबिक लड़कियों से बात कर इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पकड़ी गई लड़कियों में से कई नाबालिग हैं। लड़कियों को उनके घरों से बहला-फुसलाकर लाया गया था। जिन छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है, उन पर लड़कियों को देह व्याीपार में धकेलने का आरोप है।
दिल्ली स्थित एनजीओ जेएसटी सेंट केयर को जानकारी मिली थी कि इलाहाबाद के मीरगंज इलाके में दर्जनों लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया है। नेपाल और बांग्लादेश से लाई गई इन लड़कियों को मेरठ, कोलकाता, मुंबई और गाजियाबाद के रास्ते खाड़ी देशों में भेजने की तैयारी चल रही थी। एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की देर शाम इलाहाबाद पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस महिलाओं को बुधवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी, जबकि लड़कियों की मेडिकल जांच के बाद उन्हें नारी निकेतन भेजे जाने या परिजनों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications