Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कासगंज के बाद अब आगरा में निकाली गई तिरंगा यात्रा, 'चंदन हम शर्मिंदा हैं-तेरे कातिल जिंदा हैं' के लगे नारे

आगरा। कासगंज हिंसा का आक्रोश अभी थमा भी नहीं है कि हिंदू संगठनों के कुछ लोगों ने आज आगरा में तिरंगा यात्रा निकाली। जोरों-शोरों से निकाली गई यह यात्रा शहर के 40 प्रमुख इलाकों से गुजरी। मोटरसाइकिल पर सवार होकर बजरंग दल और हिंदूवादी संगठनों के लोग हाथों में तिरंगा और भगवा झंडा लेकर नारे लगाते हुए संजय प्लेस शहीद स्मारक पर पहुंचे और चंदन को याद किया गया। शहीद स्मारक की दीवार पर चंदन का पोस्टर लगाकर नारा लिखा गया चंदन हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल अभी तक जिंदा हैं।

inspite of ongoing violence of kasganj hindu organization organize tiranga yatra

बता दें कि 26 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कासगंज में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली ने उस वक्त सांप्रदायिक रंग ले लिया था जब यात्रा में शामिल कथित एबीवीपी के कार्यकर्ता चंदन गुत्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हिंसा का आक्रोश अभी थमा भी नहीं था कि आज आगरा में हिंदी संगठनों के जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। इन लोगों ने शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर बाइक से सवार होकर यात्रा निकाली।

inspite of ongoing violence of kasganj hindu organization organize tiranga yatra

यात्रा की समाप्ति पर इन्हें शहीद स्मारक पर इकट्ठा होकर जिला मुख्यालय ज्ञापन देने जाना था। लेकिन प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने चतुराई दिखाई और वे स्वयं शहीद स्मारक पर पहुंच गए। शहीद स्मारक पर ही ज्ञापन ले लिया। शहर में अनहोनी की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बड़ी तादाद में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी थी। शहर में तिरंगा यात्रा के निकलने वाले स्थानों पर प्रत्येक संवेदनशील इलाके में पुलिस और पीएसी बड़ी संख्या में तैनात की गई थी। शहर में करीब 40 थानों की पुलिस फोर्स और करीब 5 कंपनी पीएसी लगाई गई थी। स्थानीय आला से अदना तक पैनी नजर बस इसी बात पर किए हुए था कि किसी भी हाल में कासगंज की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+