VIDEO: जंगल से रेंगते हुए गांव पहुंचा 18 फीट का घायल अजगर, देखने के लिए लगी भीड़
बाराबंकी। जिले में आज एक 10 फीट के अजगर के घायल अवस्था में मिलने पर स्थानीय लोगों में हड़कम्प मच गया। बच्चों से लेकर बूढ़े और महिलाएं भी इस अजगर को देखने के लिए पहुंचना शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों की मानें तो यह अजगर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था लेकिन उसके विशालकाय रूप को देखकर कोई भी उसके करीब जाने की कोशिश नहीं कर रहा था। अजगर के घायल होने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद भी वन विभाग का कोई भी कर्मचारी अजगर की सुध लेने के लिए नहीं पहुंचा।

ठीक नहीं अजगर की हालत
मड़ना गाँव के अभिजीत ने बताया कि 10 फिट लम्बे अजगर के होने की जानकारी के बाद उन लोगों ने क्षेत्रीय वन विभाग के रेंजर को कई बार मोबाइल पर फोन मिला और अजगर के घायल होने की सूचना देनी चाही लेकिन किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ। फिलहाल अभी ये विशालकाय अजगर जीवित है लेकिन उसकी हालत ठीक नहीं है। यदि समय पर वन विभाग का कोई आधिकारिक कर्मचारी नही पहुँचा तो देर होने के कारण उसकी जान भी जा सकती है। स्थानीय लोगों का मानना है कि बीती रात यहां अजगर नहीं था हो सकता है कि जंगल से घायल अवस्था मे भटक कर चला आया होगा।












Click it and Unblock the Notifications