उत्तर प्रदेश में मानवता शर्मसार, नवजात बेटे को कूड़े में फेंक गए
यूपी के हरदोई जिले से एक नवजात बच्चे का शव मिलने का मामला सामने आया है। ये मृत बच्चा कूड़े के ढेर में पड़ा मिला।
उत्तर प्रदेश। यूपी के हरदोई जिले से एक नवजात बच्चे का शव मिलने का मामला सामने आया है। ये मृत बच्चा कूड़े के ढेर में पड़ा मिला। राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने संबंधित थाने में जानकारी दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की। नवजात शिशु को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। ये भी पढ़ें: 24 घंटे में बलात्कार की 3 घटनाओं से हरदोई में हाहाकार

दरअसल, कूड़े के ढेर के पास से गुजर रहे लोगों ने देखा कि कुछ जंगली जानवर किसी चीज को घसीट रहे थे। लेकिन लोगों ने पास जाकर देखा तो तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही थी। दरअसल, जानवरों द्वारा घसीटी गई चीज में कुछ और नहीं बल्कि एक नवजात शिशु का मृत शरीर पड़ा था।
बता दें कि आसपास के अस्पतालों में शिशु के बारे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। वहीं, कूड़े के ढेर में पड़े इस नवजात शिशु के मिलने से हड़कंप मच गया है। मृत पाया गया ये नवजात शिशु लड़का है। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि अकसर नवजात शिशुओं में ज्यादातर बच्चों में लड़कियां पाई जाती थी लेकिन यहां मामला उलट है। लेकिन एक और सवाल यहां खड़ा हो गया है कि लड़का होने के बाद भी उसको कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया ये बात सोचने पर मजबूर करती है। ये भी पढ़ें:बिहार: 'मुझे मेरे पति से बचाओ, हर रोज मुझे गैर मर्दों के सामने परोसता है'












Click it and Unblock the Notifications