पूर्णिया कोट- आनंद विहार टर्मिनल सहित रिशिड्यूल रहेंगी ये ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

Indian Railway News: रेलवे ने झिलाही-मोतीगंज स्टेशनों के मध्य हो इंजीनियरिंग कार्य के चलते ब्लॉक दिया है जिसकी वजह से कई ट्रेनों को रि-शिड्यूलिंग एवं नियंत्रित किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश , बिहार और दिल्ली के यात्रियों के लिए यह बेहद जरूरी है कि यात्रा से पहले इन ट्रेनों के बारे में पूरी जानकारी कर के ही घर से निकले। रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों की पूरी सूची जारी कर दी है।

रि-शिड्यूलिंग

  • पूर्णिया कोर्ट से 13, 15, 20, 22, 27 एवं 29 अक्टूबर तथा 03 एवं 05 नवम्बर, 2025 को चलने वाली 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी पूर्णिया कोर्ट से 03 घंटे 30 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। मानसी से 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 एवं 30 अक्टूबर तथा 02, 04 एवं 06 नवम्बर, 2025 को चलने वाली 04453 मानसी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी मानसी से 02 घंटे रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
train
  • कटिहार से 15, 22 एवं 29 अक्टूबर तथा 05 नवम्बर, 2025 को चलने वाली 05736 कटिहार-अमृतसर विशेष गाड़ी कटिहार से 01 घंटा 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। कटिहार से 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 अक्टूबर तथा 01, 03 एवं 05 नवम्बर, 2025 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस वाराणसी मंडल में 35 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी
  • भारतीय रेल पर 01 से 15 अक्टूबर, 2025 तक मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा-2025 के बारहवें दिन 12 अक्टूबर, 2025 को 'स्वच्छ प्रसाधन एवं स्वच्छ पर्यावरण' थीम के अन्तर्गत मुख्यालय गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर प्रसाधनों की गहन साफ-सफाई की गई तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु यात्रियों को जागरूक किया गया।
  • 12 अक्टूबर, 2025 को लखनऊ मंडल के प्रमुख स्टेशनों, कोचिंग डिपो, कार्यालयों, चिकित्सालयों, स्वास्थ्य इकाइयों, रेलवे आवासी कॉलोनियों में प्रसाधनों की साफ-सफाई की गई। लीकेज पाइप्स, ड्रेनेज सिस्टम आदि की मरम्मत की गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेलवे ट्रैक पर गंदगी न करने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। स्टेशनों पर दिव्यांगजनो के प्रसाधनों की सफाई की गई। पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही नवोन्मेशी कार्य करते हुये निराकृत सामग्रियों से 'वेस्ट टू वेल्थ' (कलाकृतियाँ) पर प्रदर्शनी लगाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+