Indian Railway: राजस्थान,मध्य प्रदेश व पश्चिम बंगाल के यात्रियों की राह आसान बनाएगी यह स्पेशल ट्रेन
Railway News Update: रेलवे त्यौहारों के मद्देनजर कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इसी क्रम में राजस्थान, मध्य प्रदेश,बिहार व पश्चिम बंगाल के यात्रियों के लिए रेलवे ने भगत कोठी राजस्थान से दानापुर रेलवे स्टेशन के मध्य 04811- 04812 स्पेशल ट्रेन शुरु किया है। उपरोक्त जानकारी प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी।
यह त्योहार विशेष ट्रेन आठ नंवबर को भगत कोठी राजस्थान से शाम 5.20 बजे चलेगी, जो जोधपुर, गोटन, मेड़तारोड, डेगाना जंक्शन, मकराना जंक्शन, कुचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा जंक्शन, जयंपुर, गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट होते हुए नौ नवंबर की सुबह 4.05 बजे टूंडला पहुंचेगी।

टूंडला में पाचं मिनट के ठहराव के बाद इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा जंक्शन होते हुए शाम साढे़ चार बजे दानापुर बिहार पहुंचेगी। दानापुर से शाम 6.45 बजे चलकर उसी मार्ग से होते हुए रात्रि 9.50 बजे टूंडला पहुंचेगी। टूंडला से पांच मिनट के ठहराव के बाद रात्रि 11.15 बजे भगत कोठी पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे, जिसमें 10 स्लीपर, आठ सामान्य, दो एसएलआर डिब्बे होंगे।












Click it and Unblock the Notifications