यूपी: पैसे कमाने के लिए विदेश जाकर बुरे फंसे भारतीय, वेल्डिंग के बदले कराया जा रहा है ये काम
सहारनपुर। विदेश जाकर धन कमाने के लालच में लोग न केवल ठगे जा रहे हैं, बल्कि जो हुनर उन्हें आता है, उसके विपरित ही उन्हें कार्य दिया जा रहा हैं। ताजा मामले में सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र के दो युवकों को दुबई में नौकरी करने के लिए भेजा गया। लेकिन जिस काम के लिए उन्हें वहां भेजा गया, वह काम नहीं कराया जा रहा है। दो युवक दुबई केवल इसलिए गए थे कि उन्हें वहां की किसी कंपनी में उनके हुनर के अनुसार काम मिल जाएगा, लेकिन वहां ले जाकर उनसे पत्थर तुड़वाए जा रहे हैं। पीड़ित परिजनों ने एसएसपी से शिकायत कर दोनों युवकों को बंधक बनाने और दलाल पर दो लाख रूपये हड़पने का आरोप लगाया है।

थाना जनकुपरी क्षेत्र के गांव खुर्द निवासी मंजूर हसन और अफजाल आज दोपहर पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने एसएसपी से मुलाकात कर उनके दो बेटों बाबर व फैसल को दुबई में बंधक बनाए जाने का आरोप लगाते हुए युवकों को दुबई भेजने वाले दलाल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। दोनों पीड़ित पिताओं ने बताया कि कुछ समय पूर्व हसनुपर निवासी एक व्यक्ति ने बाबर व फैसल को दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख रूपए लिए थे। दोनों युवकों को 30 जून 2018 को दुबई भेज भी दिया गया। यह दोनों युवक हुनर से वैल्डिंग का काम जानते थे। पीड़ित पिताओं ने बताया कि दोनों युवकों ने अपने-अपने परिजनों को अब फोन कर बताया कि उन्हें दुबई में जिस काम के लिए भेजा गया था, वह काम नहीं कराया जा रहा है। बल्कि वैल्डिंग का काम देने के बजाय पत्थर तुड़वाए जा रहे हैं।
पीड़ित पिताओं ने इस बात की शिकायत जब दलाल से की तो आरोप है कि दलाल ने दोनों के साथ गाली-गलौच किया। वापस भारत आने के लिए दोनों से 80-80 हजार रूपए की मांग की गई। आरोप है कि दुबई के एजेंट ने दोनों युवकों के पासपोर्ट तो वापस कर दिए, लेकिन पासपोर्ट को ब्लॉक कर दिया गया, ताकि दोनों युवक वापस भारत न आ सके। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उनके बेटों को दुबई में जबरन बंधक बनाकर रखा गया और पत्थर तुड़वाए जा रहे हैं। पीड़ितों ने एसएसपी से इस मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं एसपी सिटी प्रबल प्रताप ने पीड़ितों को मामले में कार्रवाई करने और उनकी शिकायत को विदेश मंत्रालय भेजने का आश्वासन दिया है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications