VIDEO: ढाई साल की बेटी ने जब मुट्ठी बांधकर गाया राष्ट्रगान...
इस आवाज के वायरल होने के पीछे वजह एक ही है। लोगों पर देश भक्ति का रंग सिर चढ़कर बोल रहा है और आस्था की आवाज उसे तीन रंगों में पिरो रही है।
इलाहाबाद। अभी उसने स्कूल की दहलीज पर कदम भी नहीं रखा है। अभी उसने देश दुनिया का कोई मतलब नहीं जाना है। उसे ये भी नहीं पता कि देश प्रेम कैसे होता है। बस उसे तो इतना ही पता है कि बातों-बातों में वो जो गुनगुनाती है, वो उसे अच्छा लगता है, वो जानती है कि इसे राष्ट्रगान कहते हैं। तो सुनने वाला हर शख्स उसकी मासूम और जज्बे से भरे शब्द सुनकर देश भक्ति से झूम उठता है।

आप भी देखिए इस खास वीडियो को जब देश अपनी आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। तब यूपी के प्रतापगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर ढाई साल की आस्था पांडेय की आवाज वायरल हो चुकी है। इस आवाज के वायरल होने के पीछे वजह एक ही है। लोगों पर देश भक्ति का रंग सिर चढ़कर बोल रहा है और आस्था की आवाज उसे तीन रंगों में पिरो रही है। आस्था के पिता गौरव पांडेय बताते हैं कि बच्चों की परवरिश में ही देश भक्ति का संस्कार विचार देना चाहिए।
देश भक्ति एक संस्कार है जिसे बड़े गर्व के साथ वो अपनी बेटी को देते हैं। आपको बता दें कि आस्था सरायनाहरराय मांधाता गांव की रहने वाली है। जो भी इस मासूम देश भक्त से मिलता है और राष्ट्रगान सुनता है। बिना जय हिंद बोले नहीं रह पाता।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications