30 सालों से पुलिस कर रही थी गैंगस्टर चूहा की तलाश, रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल पुलिस ने 30 साल से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इनामी पुलिस से बचने के लिए पिछले काफी समय से गाजियाबाद में रह रहा था।

अथर हुसैन उर्फ चूहा वर्ष 1988 के दौरान कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। अथर ने उस समय एक के बाद कई घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने उस समय उसे जेल भेज दिया था, लेकिन इसके बाद पुलिस अथर हुसैन उर्फ चूहा पर वर्ष 1988 में गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। गैंगस्टर की कार्रवाई होने के बाद अथर हुसैन उर्फ चूहा गाजियाबाद में जाकर रहने लगा। तीस साल तक पुलिस उसकी तलाश करती रही। इस दौरन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा तो उस पर पुलिस 15 हजार का इनाम घोषित कर दिया।
एसपी रवि शंकर छवि ने बताया कि पिछले 30 सालो से फरार चल रहे अथर हुसैन उर्फ चूहा को पुलिस ने शुक्रवार की रात बस अड्डे के पास गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि 'चूहा' पिछले 30 सालो से गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications