यूपी: ड्यूटी से गायब रहने वाले 72 डॉक्टरों और 158 कर्मचारियों की एक दिन की कटेगी सैलरी
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से गायब रहने के चलते 72 डॉक्टरों और 158 कर्मचारियों की एक दिन की सैलरी कटेगी। इन सभी को ड्यूटी के दौरान गायब पाया गया था।

मेरठ के डीएम जगतराज ने जब क्षेत्र के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत जिले के पीएल शर्मा अस्पताल का निरीक्षण किया तो पाया कि सैंकड़ों की संख्या में वहां पर डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद नहीं थे।
जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि डीएम जगतराज के आदेश के सभी कर्मचारियों की एक दिन की सैलरी काटने के आदेश दिए गए हैं। डीएम ने सख्त आदेश जारी करते हुए कहा कि सरकारी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस छोड़ दें, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने यह भी आदेश दिया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद दवाईयों की जगह अगर कोई और दवाई पर्चे पर लिखी गई तो भी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications