IPS हिमांशु कुमार सस्पेंड, योगी सरकार में तबादलों पर उठाए थे सवाल

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार आने के बाद कुछ तबादले हुए थे। हाल ही में हुए इन तबादलों को लेकर आईपीएस हिमांशु कुमार ने सवाल उठाए थे।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आईपीएस हिमांशु कुमार को निलंबित कर दिया गया है। आईपीएस हिमांशु कुमार को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया गया। यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद हुए तबादलों पर आईपीएस हिमांशु कुमार ने सवाल उठाए थे। जिसको लेकर ये कार्रवाई की गई है।

अनुशासनहीनता पर यूपी के आईपीएस अधिकारी हिमांशु कुमार सस्पेंड

आईपीएस हिमांशु कुमार पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार आने के बाद कुछ तबादले हुए थे। हाल ही में हुए इन तबादलों को लेकर आईपीएस हिमांशु कुमार ने सवाल उठाए थे। उन्होंने नई सरकार के फैसलों को लेकर कई ट्वीट किए। एक ट्वीट में उन्होंने कहा था कि यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार के आने के बाद यादव सरनेम वाले अधिकारियों के लगातार तबादले किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर आईपीएस हिमांशु कुमार को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

बता दें कि आईपीएस हिमांशु कुमार ने योगी सरकार में हुए तबादलों को लेकर ट्वीट करके अपनी टिप्पणी की थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपने उन ट्वीट्स को हटा दिया था। हालांकि अब उन पर यूपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है। निलंबन की जानकारी होते ही आईपीएस हिमांशु कुमार ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा सत्यमेव जयते। यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार पूरे एक्शन में है। लगातार सरकार जरुरी फैसले ले रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+