आस्था के नाम पर एक भक्त ने अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी शीतला माता को, अब अस्पताल में चल रहा है इलाज

लखनऊ, सितंबर 10। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में आस्था और भक्ति के नाम पर एक व्यक्ति ने कुछ ऐसा कर डाला कि उसकी जान तक खतरे में आ गई है और लोग उसके कारनामे को देख और सुनने के बाद सहम से गए हैं। दरअसल, एक युवक ने शीतला माता को अपनी जीभ काटकर दान में चढ़ा दी है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

tongue cut in Kaushambi

कहां घटी है यह घटना?

शनिवार को कौशांबी पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी। पुलिस की ओर से बताया गया कि यह घटना जिले के सिराथू तहसील और सैनी थाना क्षेत्र में शक्तिपीठ धाम और प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में घटी है। ऐसा करने वाला वो युवक शीतला माता का भक्त था और उसने आस्था के नाम पर अपनी जीभ काटकर माता को चढ़ा दी।

अस्पताल में भर्ती है संपत

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित शख्स की पहचान 38 वर्षीय संपत के रूप में हुई है। जीभ काटने के बाद संपत को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका अभी इलाज चल रहा है और उसकी हालत काफी गंभीर है। पुलिस ने बताया है कि संपत और उसकी पत्नी बन्नो देवी उस मंदिर में आए थे, जहां उन्होंने गंगा में डुबकी लगाने के बाद अपनी रस्म अदा की।

मंदिर की चौखट पर काट दी जीभ

इस दौरान संपत और उसकी पत्नी ने मंदिर की परिक्रमा भी लगाई। परिक्रमा के दौरान संपत नंगे पैर ही चलता रहा। परिक्रमा पूरी करने के बाद संपत ने मंदिर की चौखट पर ब्लेड से अपनी जीभ काट दी और कटी हुई जीभ को चौखट पर ही रख दिया। संपत की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि वो अपने पति के साथ शुक्रवार रात को मंदिर के लिए निकली थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+