Banda में शादी की रस्मों के बीच तो Mirzapur में विदाई के वक्त पोलिंग बूथ पहुंची दुल्हन, कहा: 'वोट डालना जरूरी'

यूपी निकाय चुनाव के दुसरे चरण के मतदान में कहीं शादी की अधूरी रस्म के बीच में ही मतदान के लिए दुल्हन पोलिंग बूथ पर पहुंची तो कहीं शादी होने के बाद दुल्हन ने विदाई के वक्त पोलिंग बूथ पर पहुंच कर मतदान किया।

In the midst of marriage rituals in Banda and Mirzapur bride reached polling booth to give Voting

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण को लेकर मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान बांदा और मिर्जापुर जिले से अनोखी तस्वीर सामने आई। बांदा जिले में जहां दूल्हा दुल्हन शादी की अधूरी रस्म के बीच में ही मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच गए तो वही मिर्जापुर जिले में शादी होने के बाद दुल्हन ने विदाई के वक्त पोलिंग बूथ पर पहुंच कर मतदान किया। मतदान को लेकर उत्साहित युवाओं के इस कदम की जमकर तारीफ की जा रही है।

Recommended Video

    Banda में शादी की रस्मों के बीच तो Mirzapur में विदाई के वक्त पोलिंग बूथ पहुंची दुल्हन
    In the midst of marriage rituals in Banda and Mirzapur bride reached polling booth to give Voting

    बांदा जिले में शादी की अधूरी रस्म के बीच मतदान में पहुंची दुल्हन
    निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बांदा जिले से मतदान के बीच आश्चर्यजनक तस्वीर सामने आई। शादी की अधूरी रस्म के बीच में दुल्हन मतदान देने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच गई, जहां पर उसने अपने मत का प्रयोग किया। दुल्हन के इस अंदाज की जमकर तारीफ की जा रही है। दुल्हन शिवानी की मां ने बताया कि शादी की अधूरी रश्म के बीच में हम वोट देने आए हैं। क्योंकि एक वोट की कीमत बहुत अधिक है। इसलिए हम भी साथ में मतदान करने के लिए आए हुए हैं।

    In the midst of marriage rituals in Banda and Mirzapur bride reached polling booth to give Voting

    कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा है मतदान
    आपको बता दें कि बांदा जिले की 2 नगरपालिकाओं बांदा व अतर्रा सहित 6 नगर पंचायत मटौंध, बिसंडा, ओरन, तिंदवारी, बबेरू व नरैनी में मतदान जारी है। बांदा नगर पालिका के लिए 48 मतदान केंद्रों के 138 बूथों पर सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। अतर्रा नगर पालिका में भी 20 मतदान केंद्र बनाए है। इसके साथ ही 49 बूथों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही लगातार डीएम व एसपी भ्रमण कर लोगों से मतदान में बढ़चढ़ भाग लेने की अपील भी कर रहे हैं।

    In the midst of marriage rituals in Banda and Mirzapur bride reached polling booth to give Voting

    मिर्जापुर जिले में विदाई के बाद दुल्हन पहुंची पोलिंग बूथ
    मिर्जापुर जिले के अहरौरा नगर पालिका में दुल्हन शादी के बाद विदाई होने पर पति के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंच गई, जहां पर अपने मत का प्रयोग किया। दुल्हन एकता अग्रहरि की शादी होने के बाद विदाई के वक्त घर जाते समय मतदान किया। मतदान करने के बाद दुल्हन बहुत ही खुश नजर आई। दुल्हन के चाचा ने कहा कि कल घर पर शादी थी। ऐसे में शादी के बाद आज मतदान होना था, जिसके बाद भतीजी मतदान करने के बाद अपने ससुराल गई है। देश के लोकतंत्र में हर एक वोट बहुत जरूरी होता है।

    In the midst of marriage rituals in Banda and Mirzapur bride reached polling booth to give Voting

    कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है मतदान
    मिर्जापुर जिले में नगर निकाय चुनाव मतदान जारी है। जिले की 4 निकायों में अध्यक्ष और 100 वार्डो के सभासद के लिए सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। नगर पालिका मिर्जापुर, नगर पालिका चुनार, नगर पालिका अहरौरा, नगर पंचायत कछवा में शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। 96 मतदान केंद्र 320 मतदेय स्थल पर वोट पड़ना शुरू हो गया है। निकाय चुनाव को लेकर 8 जोन 26 सेक्टर बाटकर चुनाव हो रहा है। इस बार 27 सौ अधिकारी व कर्मचारियों की निगरानी में निकाय चुनाव हो रहा है। चुनाव में 195 निरीक्षक उप निरीक्षक ,794 सिपाही, 15 सेक्शन पीएससी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान हो रहा है।

    ज्यादा हो मतदान इसके लिए होगा बेहतर व्यवस्था
    मतदाताओं को लुभाने के लिए निर्वाचन आयोग के द्वारा इस बार पिंक पोलिंग बूथ व आदर्श पोलिंग बूथ बनाए गए है। इसके साथ ही मतदान केंद्र पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाई गया है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने भी सेल्फी प्वाइंट पर अपनी तस्वीर ली है, जहां पर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने को लेकर अपील भी की। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि लगातार पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया जा रहा है। कहीं से भी कोई समस्या की खबर सामने नहीं आई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+